Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Naxalite organization’s pamphlet found in Jashpur | जशपुर में मिला नक्सली संगठन का पर्चा: उपसरपंच के घर पर चिपका था; हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस – Jashpur News
Breaking News

Naxalite organization’s pamphlet found in Jashpur | जशपुर में मिला नक्सली संगठन का पर्चा: उपसरपंच के घर पर चिपका था; हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस – Jashpur News

By adminOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
158a35ff 2f18 4195 b54a 6f2897ac10e2 1760520893569
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नक्सलियों ने उपसरपंच के नाम धमकी भरा कथित पर्चा जारी किया है। पर्चे में पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) संगठन ने काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए जान से मारने की बात लिखी है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।

.

सल्लू राजवाड़े पंडरा पाठ चौकी के ग्राम सुलेशा के उपसरपंच है। 15 अक्टूबर को उनके घर पर पर्चा चिपका हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है जशपुर जिला नक्सली मुक्त श्रेणी में आता है। यहां अब तक कोई नक्सली घटना नहीं हुई है। ऐसे में पर्चे की जांच की जा रही है।

eaf56b7f a49f 47f7 abc4 d726257dea19 1760520893570

फोरेंसिक टीम कर रही जांच

इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पंडरा पाठ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पर्चे को जब्त कर लिया है।

मामले की जांच के लिए इसे फोरेंसिक और हस्तलिपि विश्लेषण के लिए भेजा जाएगा। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह पर्चा वास्तव में किसी नक्सली संगठन द्वारा डाला गया है या किसी स्थानीय व्यक्ति की शरारत है।

ba2b7b07 93d9 4058 b3b3 d85034b60dee 1760520893570

नक्सली मुक्त जिले में ऐसी घटना, जांच होगी – SSP

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर जिला नक्सली मुक्त श्रेणी में आता है और अब तक ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है। पर्चा मिलने की जानकारी के बाद पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम मौके पर तैनात की गई है।

प्रारंभिक जांच में अभी तक किसी नक्सली गतिविधि के प्रमाण नहीं मिले हैं। एसएसपी ने कहा कि यह भी जांच का विषय है कि कहीं किसी व्यक्ति ने भय या भ्रम फैलाने के उद्देश्य से यह पर्चा तो नहीं लगाया।

सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से सुलेशा और आसपास के गांवों के ग्रामीणों में भय का माहौल है।

शरारती व्यक्ति की हरकत भी हो सकती है

पुलिस का कहना है अभी तक क्षेत्र में किसी सक्रिय नक्सली संगठन की मौजूदगी के ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं। हालांकि, पुलिस सतर्कता बरतते हुए हर दिशा में जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहले कभी इस तरह का पर्चा नहीं देखा था और कुछ लोगों ने इसे किसी शरारती व्यक्ति की हरकत बताया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Sarona Liquor Shop Theft | 7 Lakh Locker Stolen, CCTV DVR Taken

June 14, 2026

बिना सबूत क्लेम रिजेक्ट करना गलत:आयोग ने बीमा कंपनी को ठहराया दोषी, 28 लाख देने का आदेश दिया

June 14, 2026

केशकाल कॉलेज में परीक्षा के बीच आग:प्राचार्य कक्ष में शॉर्ट सर्किट से हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074000
Views Today : 1510
Views Last 7 days : 3083
Views Last 30 days : 7748
Total views : 99547
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.