Uncategorized
नवंबर महीने से बिलासपुर की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 20 ई-बसें
बिलासपुर में आधुनिक हरित सार्वजनिक परिवहन का सपना अब साकार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत आगामी नवंबर से शहर की सड़कों पर 20 वातानुकूलित ई-बसें दौड़ती नजर आएंगी। नवा रायपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में नगर निगम और अनुबंधित एजेंसी के बीच इसके लिए अनुबंध संपन्न हो गया है।




