Uncategorized

चार हजार की उधारी में युवक के गले पर धारदार हथियार से हमला, 70 टांके

बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र स्थित देवरीडीह में चार हजार रुपये की उधारी को लेकर हुए विवाद ने रविवार रात हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद एक युवक ने धारदार हथियार से अनिल कुमार साहू उर्फ राजू के गले पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनिल को स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसके गले में करीब 70 टांके लगाए गए हैं।

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देवरीडीह निवासी अनिल कुमार साहू उर्फ राजू व्यापार विहार में रोजी मजदूरी करते हैं। अनिल ने बताया कि उसने मोहल्ले में रहने वाले राजू खान से चार हजार रुपये उधार लिए थे। अब राजू और उसकी पत्नी उससे 20 हजार रुपये मांग रहे हैं।

इसी बात को लेकर रविवार रात राजू खान की पत्नी तहरुन निशा अनिल के घर पर आईं। यहां दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए।

रात में तहरुन निशा फिर अनिल के घर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उधारी की रकम को लेकर उनके घर में विवाद हो रहा है। इसी दौरान वह अनिल के घर पर रहने की बात करने लगीं।

इसी बीच राजू खान भी वहां पहुंच गया। उसने विवाद के दौरान धारदार हथियार से अनिल के गले पर वार कर दिया। हमले में अनिल के गले में गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा।

स्वजन तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने इलाज के दौरान उसके गले में करीब 70 टांके लगाए। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button