Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » National Road Safety Month begins in Jashpur | जशपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह शुरू: एक महीने तक चलेगा अभियान, विधायक ने कहा- सड़क दुर्घटनाओं का कारण नशे की हालत में वाहन चलाना – Jashpur News
Breaking News

National Road Safety Month begins in Jashpur | जशपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह शुरू: एक महीने तक चलेगा अभियान, विधायक ने कहा- सड़क दुर्घटनाओं का कारण नशे की हालत में वाहन चलाना – Jashpur News

By adminJanuary 2, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9333b7f1 7191 4b1a ae8a f960b91f7d03 1767349379146
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर पुलिस ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन किया है। यह अभियान पूरे जिले में 31 जनवरी तक चलेगा। इसका मुख्य लक्ष्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करन

.

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय जशपुर के प्रांगण में एक कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास ने की, जबकि विधायक जशपुर रायमुनि भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

विधायक रायमुनि भगत ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण नशे की हालत में वाहन चलाना और यातायात नियमों की अनदेखी है। उन्होंने नागरिकों से स्वयं नियमों का पालन करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि एक छोटी सी लापरवाही न केवल अपनी, बल्कि सामने वाले परिवार की खुशियां भी छीन सकती है।

b6f2985a 3b89 4a8d becb 9259772a83f5 1767349379147

यातायात नियमों का पालन अनिवार्य- कलेक्टर

कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में 222 सड़क सुरक्षा मितानों को प्रशिक्षित किया गया है। ये मितान आम लोगों के बीच जाकर यातायात नियमों और दुर्घटना के समय प्राथमिक उपचार के संबंध में जागरूकता फैला रहे हैं।

कलेक्टर ने गोल्डन आवर और राहगीर योजना (गुड सेमेरिटन) के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।नागरिकों से अपील की कि दुर्घटना होने पर घायलों की मदद के लिए आगे आएं और उन्हें अस्पताल पहुंचाएं।

उन्होंने आश्वस्त किया कि ऐसे मददगारों को किसी भी प्रकार की कानूनी परेशानी नहीं होगी, बल्कि अच्छे राहगीर को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

6e6acbe0 27c0 451b ab43 ea95718ae442 1767349379146

सड़क सुरक्षा समाज की साझा जिम्मेदारी- अरविंद भगत

नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि अधिकांश दुर्घटनाएं हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनने, तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, तीन सवारी तथा नशे में वाहन चलाने के कारण होती हैं।

8260401c be46 4658 88cd 9e5e81e2da0c 1767349379147

जशपुर पुलिस का ट्रिपल ई (EEE) मॉडल

एसएसपी ने बताया कि जशपुर पुलिस सड़क सुरक्षा के लिए ट्रिपल ई (EEE) मॉडल इंजीनियरिंग, एजुकेशन और इंफोर्समेंट के तहत कार्य कर रही है। इंजीनियरिंग के तहत दुर्घटनाजन्य स्थलों पर सड़क संरचना में सुधार और संकेतक लगाए गए हैं।

एजुकेशन के तहत स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और गांवों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इंफोर्समेंट के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त चालानी कार्रवाई की जा रही है।

सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े

एसएसपी ने तुलनात्मक आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में 256 लोगों की मृत्यु हुई थी, वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 341 हो गई, जबकि वर्ष 2025 में 310 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।

जागरूकता अभियानों और सख्त कार्रवाई के चलते वर्ष 2025 में, वर्ष 2024 की तुलना में, सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में 9 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

cd764cd3 f8b2 46f4 880d cbae78696e01 1767349379147

चालानी कार्रवाई और जुर्माना

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में नशे में वाहन चलाने के 326 मामलों में 31 लाख 75 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। वहीं ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और नो पार्किंग जैसे उल्लंघनों पर 19,824 केस में 46 लाख 11 हजार 900 रुपए का चालान काटा गया।

सड़क सुरक्षा माह में विशेष कार्यक्रम

सड़क सुरक्षा माह के दौरान जशपुर पुलिस की ओर से हेलमेट और सीट बेल्ट जागरूकता रैली, स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा पर लघु फिल्मों का प्रदर्शन, दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान, नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में चौपाल व नुक्कड़ नाटक, साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

b0379753 15d2 4e7b 89b3 caeb7fa4711c 1767349379150



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076979
Views Today : 257
Views Last 7 days : 4305
Views Last 30 days : 11993
Total views : 107198
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.