![]()
.
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान बुधवार को धमतरी होते हुए कांकेर रवाना हुए। रास्ते में धमतरी के युवा कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकालकर स्वागत किया। अर्जुन चौक से स्वागत रैली निकालकर अंबेडकर चौक पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान ने कहा युवा कांग्रेस का यह जनजागरूकता अभियान भ्रष्टाचार, महंगाई और बिजली संकट जैसी आम जनता की समस्याओं को उठाने के लिए चलाया जा रहा है। बिजली चोर गद्दी छोड़ नारा केवल विरोध का प्रतीक नहीं, जनता की आवाज है, जिसे अब छत्तीसगढ़ में गूंजेगा। स्वागत रैली में विधायक ओंकार साहू, सह प्रभारी मोनिका मंडरे, प्रदेश युकांध्यक्ष आकाश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव लिली श्रीवास, गुलजेब अहमद, आनंद पवार समेत अन्य कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता शामिल थे।
<
