सूरजपुर में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने अग्रसेन चौक पर केंद्र सरकार का पुतला जलाया। यह प्रदर्शन सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर नए एफआईआर दर्ज करने सहित गांधी परिवार को निशाना बना
.
कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नेशनल हेराल्ड के मुद्दे को उछालकर देश का ध्यान अर्थव्यवस्था की बर्बादी, बढ़ती नफरत, बेरोजगारी और विफल विदेश नीति जैसे मुद्दों से भटका रही है।
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी और प्रदेशव्यापी स्तर पर गांधी परिवार के खिलाफ कथित तानाशाही के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

पुलिसकर्मियों और कांग्रेसियों के बीच हल्की झड़प
सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष शशि सिंह के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय डोसी के नेतृत्व में अग्रसेन चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर पुतला दहन किया, जिस दौरान पुलिसकर्मियों और कांग्रेसियों के बीच हल्की झड़प भी हुई।

<
