![]()
बलौदाबाजार के बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में 16 से 18 जनवरी, 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय ‘सिटिजन साइंस बर्ड सर्वे’ आयोजित किया जाएगा। जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ की पक्षी विविधता का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण करना और संरक्षण प्रयासों को मजबूत करना है।
.
प्रकृति आरक्षित क्षेत्रों, घासभूमियों और वनों के मिश्रित परिदृश्य वाला यह अभयारण्य इस अध्ययन के लिए आदर्श स्थल माना जा रहा है। इस राष्ट्रीय सर्वेक्षण के लिए देशभर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। अब तक कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
राष्ट्रीय सर्वेक्षण में 13 राज्यों की व्यापक भागीदारी
जिनमें छत्तीसगढ़ सहित आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे 12 अन्य राज्यों के प्रतिभागी शामिल हैं। यह व्यापक भागीदारी छत्तीसगढ़ की जैव विविधता में बढ़ती राष्ट्रीय रुचि को दर्शाती है।
पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर
सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2025 है। इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक लिंक https://bit.ly/48ebh9m या प्रचार सामग्री पर उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह आयोजन ‘बर्ड्स एंड वाइल्डलाइफ ऑफ छत्तीसगढ़’ के सहयोग और ‘ई-बर्ड’ के तकनीकी समर्थन से हो रहा है। प्रतिभागियों की ओर से एकत्र किए गए आंकड़े वैश्विक डेटाबेस का हिस्सा बनेंगे, जिससे संरक्षण कार्यों को वैज्ञानिक आधार मिलेगा।
<
