Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Names of 2.48 lakh voters may be deleted in Durg. | दुर्ग में कट सकते हैं 2.48 लाख मतदाताओं के नाम: एसआईआर की पहली सूची में दो लाख से ज्यादा फॉर्म अन-कलेक्टेबल की श्रेणी में, 12 लाख से ज्यादा हुई मतदाताओं की संख्या, 222 नए केंद्र – durg-bhilai News
Breaking News

Names of 2.48 lakh voters may be deleted in Durg. | दुर्ग में कट सकते हैं 2.48 लाख मतदाताओं के नाम: एसआईआर की पहली सूची में दो लाख से ज्यादा फॉर्म अन-कलेक्टेबल की श्रेणी में, 12 लाख से ज्यादा हुई मतदाताओं की संख्या, 222 नए केंद्र – durg-bhilai News

By adminDecember 24, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 23 at 52355 pm 1766520208
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटने की स्थिति सामने आई है। अब तक की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 2,48,803 फॉर्म अन-कलेक्टेबल पाए गए हैं, जिसके चलते लगभग ढाई

.

दुर्ग कलेक्टर ने बैठक में दी जानकारी।

दुर्ग कलेक्टर ने बैठक में दी जानकारी।

रिपोर्ट के मुताबिक 2,48,803 फॉर्म अन-कलेक्टेबल श्रेणी में पाए गए हैं। इनमें 41,431 मतदाता मृत, 30,255 मतदाता लंबे समय से अनुपस्थित और 1,66,458 मतदाता ऐसे हैं, जो स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित हो चुके हैं। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि विशेष रूप से मृत और अन्यत्र चले गए व्यक्तियों के नाम फॉर्म-7 के माध्यम से हटाए जा रहे हैं, जबकि नए मतदाताओं के नाम फॉर्म-6 के जरिए जोड़े जा रहे हैं। इसके साथ ही मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म-8 के उपयोग का प्रावधान किया गया है।

सभी राजनीति दलों के प्रमुख हुए बैठक में शामिल।

सभी राजनीति दलों के प्रमुख हुए बैठक में शामिल।

मंगलवार को किया गया पहले चरण की सूची का प्रकाशन दुर्ग जिले की भौगोलिक संरचना के अनुसार कुल 6 पूर्ण विधानसभा क्षेत्र और 2 आंशिक विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिले में पुनरीक्षण का कार्य 28 अक्टूबर 2025 से चल रहा है। यह 21 फरवरी 2026 तक चलेगा। 18 दिसंबर तक घर-घर गणना के बाद 23 दिसंबर को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रारूप का प्रकाशन किया गया। इसमें 22 जनवरी 2026 तक दावा आपत्ति करने की अवधि निर्धारित की गई है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति नाम जोड़ने या सुधार हेतु आवेदन कर सकता है। इन प्राप्त दावों और आपत्तियों के सत्यापन और सुनवाई का नोटिस चरण 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसके बाद 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। ——————- दुर्ग जिले में बढ़ गए 222 मतदान केंद्र

विधानसभा – पहले – नए केंद्र – टोटल केंद्र पाटन (62) : 250 – 28 – 278 दुर्ग ग्रामीण (63) : 230 – 33 – 263 दुर्ग शहर (64) : 226 – 49 – 275 भिलाई नगर (65) : 169 – 23 – 192 वैशाली नगर (66) : 258 – 35 – 293 अहिवारा (67) : 264 – 41 – 305 साजा आंशिक (68) : 101 – 11 – 112 बेमेतरा आंशिक (69) : 22 – 2 – 24 ( जिले में अब कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1520 से बढ़कर 1742 हो गई है।) ————————– 22 दिसंबर 2025 की स्थिति में नए आंकड़ों के अनुसार की स्थिति

विधानसभा : पुरुष – महिला – अन्य – कुल पाटन :1,01,043 – 1,01,792 – 1 – 2,02,836 दुर्ग ग्रामीण : 94,617 – 95,115 – 6 – 1,89,738 दुर्ग शहर :92,259 – 96,478 – 17 – 1,88,754 भिलाई नगर : 60,729 – 60,315 – 3 – 1,21,047 वैशाली नगर : 1,00,617 – 1,00,256 – 9 – 2,00,882 अहिवारा : 99,951 – 1,00,936- 4 – 2,00,891 साजा : 41,851 – 40,662 – 2 – 82,515 बेमेतरा : 8,534 – 8,247 – 0 – 16,781 (जिले के कुल मतदाताओं की संख्या 5,99,601 पुरुष, 6,03,801 महिला और 42 अन्य श्रेणी के साथ 12,03,444 पहुंच गई है।) ————————– आयु वर्ग के आधार पर जिले में मतदाताओं की संख्या

वर्ष समूह : मतदाताओं की संख्या 18-19 : 8,255 20-29 : 2,42,340 30-39 : 3,50,953 40-49 : 2,53,983 50-59 : 1,92,001 60-69 : 1,02,523 70-79 : 43,100 80-प्लस : 10,289 —————————- इन कारणों से फॉर्म हुए अन-कलेक्टेबल मृत व्यक्ति – 41,431 अब्सेंट – 30,255 स्थानांतरित : 1,66,458 पहले से एनरोल्ड :9437 अन्य कैटेगरी : 1222 टोटल फॉर्म : 2,48,803 ————————- कैटेगरी के हिसाब से ए कैटेगरी में 14 लाख से ज्यादा मतदाता पुनरीक्षण कार्य की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार 18 दिसंबर 2025 तक बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटलीकरण का कार्य किया गया, जिसके अनुसार विधानसभा पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा (आंशिक) व बेमेतरा (आंशिक) के कुल 14,51,963 मतदाताओं में बीएलओ एप में मैप्ड कैटेगरी (ए) में 5,04,059 मतदाता, मैप्ड कैटेगरी (बी) में 6,58,446 मतदाता और नो मैपिंग कैटेगरी में 14,015 मतदाता शामिल है।

18 वर्ष पूर्ण करने वालों के जोड़े जाएंगे नाम दुर्ग कलेक्टोरेट में हुई बैठक में बताया गया कि 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं से भी अग्रिम आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इस पूरे अभियान में मतदाताओं के सहयोग के लिए एनएसएस, एनसीसी, आजीविका दीदी, किसान मित्र, मितानिन और हेल्थ वर्कर जैसे वॉलंटियर्स का सहयोग लिया जा रहा है। इसके अलावा निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों (ईआरओ) की सूची भी जारी की गई है, जिसमें पाटन के लिए लवकेश ध्रुव, दुर्ग ग्रामीण के लिए हरवंश सिंह मिरी, दुर्ग शहर के लिए अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल, भिलाई नगर के लिए अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, वैशाली नगर के लिए संयुक्त कलेक्टर शिल्ली थामस और अहिवारा के लिए सोनाल डेविड को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सभी राजनीति दलों की हुई बैठक मंगलवार को दुर्ग कलेक्ट्र में सभी मान्यता प्राप्त राजनीति दलों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी जानकारी उनके सामने रखे गए। बैठक में इंडियन नेशनल कांग्रेस से धीरज बाकलीवाल, मुकेश चंद्राकर, राकेश ठाकुर, परमजीत सिंह। भारतीय जनता पार्टी से आसिफ अली सैयद, पुरुषोत्तम देवांगन, प्रेमलाल साहू, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से एम.एस.शांत कुमार, बहुजन समाज पार्टी से दिलीप रामटेके एवं बंटी चौरे तथा आम आदमी पार्टी से बलदेव सिंह एवं सभी राजनीतिक दलों के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। इनके दुर्ग कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, एडीएम अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन और सभी ईआरओ उपस्थित थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

BJP बोली-देश के इतिहास का काला अध्याय है आपातकाल:आपातकाल की वर्षगांठ पर कांग्रेस को घेरा, कहा- यह लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था

June 24, 2026

District Chiefs Give Feedback; KC Venugopal, Alka Lamba Join 2026

June 24, 2026

मरवाही के जंगलों में चार हाथियों की मस्ती:धान के खेत में कीचड़ में अठखेलियां करते कैमरे में कैद हुए

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075297
Views Today : 53
Views Last 7 days : 2239
Views Last 30 days : 9898
Total views : 104320
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.