Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Murder over a minor dispute regarding mobile phone | मोबाइल को लेकर हुए मामूली विवाद पर हत्या: दो कथावाचकों भाई ने मोहल्ले के लड़कों पर हंसिया से मारा; दस साल कैद – Raipur News
Breaking News

Murder over a minor dispute regarding mobile phone | मोबाइल को लेकर हुए मामूली विवाद पर हत्या: दो कथावाचकों भाई ने मोहल्ले के लड़कों पर हंसिया से मारा; दस साल कैद – Raipur News

By adminDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2025042178 1 1765376729
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2025042178 1 1765376729

रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में दो भाइयों ने मोबाइल को लेकर हुए मामूली विवाद पर बीरगांव में रहने वाले एक युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट ने दोनों भाइयों को दस-दस साल कर सजा सुनाई है। मामला 6 मई, साल 2021 का है। हत्या में शामिल दोनों भाई कथ

.

रात करीब 11.30 बजे बीरगांव के नागेश्वर नगर में झम्मन यादव, हिरेन्द्र देवांगन और उनके साथी मोहल्ले के रंगमंच पर बैठे थे। तभी मोहल्ले का रविकांत तिवारी आया और बातचीत के दौरान हुई बहस के बाद हिरेन्द्र का मोबाइल लेकर घर चला गया। इसके बाद हिरेन्द्र और उसके बाकी साथी रविकांत के घर मोबाइल लेने पहुंचे तो यहां विवाद बढ़ गया।

दोनों भाइयों ने हिरेन्द्र और साथियों पर हंसिया से किया हमला

इसी दौरान रविकांत का भाई दीपक भी बाहर आया और दोनों ने मिलकर घर से चाकू और हंसिया निकाल लिया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर हिरेन्द्र के एक साथी झम्मन यादव पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे हिरेन्द्र देवांगन को भी पीठ में चाकू मारा गया।

हिरेन्द्र की साथी की हो गई थी मौत

घटना के बाद दोनों को मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां झम्मन को मृत घोषित किया गया और हिरेन्द्र को भर्ती किया गया। पुलिस ने हादसे वाली जगह से खून से सने चाकू, हंसिया और आरोपितों के कपड़े जब्त किए थे। एफएसएल रिपोर्ट में हथियारों पर खून मिलने की पुष्टि हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शी करण, सुभाष, कार्तिक समेत अन्य गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में चालान पेश किया गया।

कोर्ट ने कहा- हत्या नहीं वध किया गया है

सजा पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने कहा कि आरोपी पहली बार अपराध में आए हैं, वे परिवार के कमाऊ सदस्य हैं, इसलिए सजा कम दी जाए। दोनों भाई भागवत कथा करते थे। लेकिन अभियोजन पक्ष ने अधिकतम दंड की मांग की।

लोक अभियोजक कैलाश अगाशे ने बताया कि मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायधीश जितन्द्रे कुमार सिंह ने कहा कि परिस्थितियों से यह साबित होता है कि घटना अचानक हुए विवाद से उत्पन्न हुई, इसलिए इसे हत्या नहीं बल्कि आपराधिक वध माना जाएगा।

दोनों भाइयों की पूर्व में कोई आपराधिक पृष्ठभूमि सिद्ध नहीं हुई, लेकिन अपराध की गंभीरता को देखते हुए उन्हें 10 वर्ष + 5 वर्ष की सजा दी गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

किसान ने जहर खाया, सरपंच पर खेत खोदने का आरोप:धमतरी में इलाज जारी,बिना नोटिस खुदाई से था नाराज,सरपंच बोले-निराधार है आरोप

June 19, 2026

बिलासपुर में टायर फटा, धमाके से 15-फीट उछले चार लोग,VIDEO:हादसे में हेल्पर की मौत, ऑपरेटर, मैकेनिक समेत 3 घायल, हवा भरते समय हुई घटना

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074710
Views Today : 141
Views Last 7 days : 5629
Views Last 30 days : 9785
Total views : 102778
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.