Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Murder on suspicion of being an informer in Bijapur, 7 Naxalites arrested | बीजापुर में मुखबिरी के शक में हत्या,7 नक्सली गिरफ्तार: पुलिस ने ग्रामीणों की हत्या में शामिल नक्सलियों को पकड़ा, वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद – Bijapur News
Breaking News

Murder on suspicion of being an informer in Bijapur, 7 Naxalites arrested | बीजापुर में मुखबिरी के शक में हत्या,7 नक्सली गिरफ्तार: पुलिस ने ग्रामीणों की हत्या में शामिल नक्सलियों को पकड़ा, वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद – Bijapur News

By adminOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5279D63C 275C 4655 8253 787524E8E537 1761825005458
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



5279D63C 275C 4655 8253 787524E8E537 1761825005458

ग्रामीणों की हत्या में शामिल सात माओवादियों को गिरफ्तार

बीजापुर जिले के उसूर और ईलमिड़ी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने मुखबिरी के संदेह में ग्रामीणों की हत्या में शामिल सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस, डीआरजी, सीआरपीएफ और कोबरा की संयुक्त टीम ने की।

.

उसूर थाना क्षेत्र में 1 अक्टूबर को पुजारीकांकेर निवासी भीमा मड़कम की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। पुलिस मुखबिरी के शक में टंगिया और चाकू से उनकी बेरहमी से हत्या की गई थी।

जवानों ने ग्रामीण की हत्या में पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया

इस मामले की जांच के बाद उसूर थाना, सीआरपीएफ 196, 229 और कोबरा 205 की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इनमें रेंगा पिड़गा उर्फ गुंडम (संघम सदस्य), हड़मा काका (संघम सदस्य), शंकर एसम उर्फ गोलेम (भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमांडर), मड़कम बुधरा (संघम सदस्य) और सोढ़ी अंदा (संघम सदस्य) शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं।

नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के संदेह में की थी हत्या

इसी तरह, ईलमिड़ी थाना क्षेत्र में भी नक्सलियों ने मुजालकांकेर निवासी सत्यम पूनेम की हत्या पुलिस मुखबिरी के संदेह में की थी। इस मामले में ईलमिड़ी थाना और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल) की 9वीं वाहिनी की संयुक्त कार्रवाई में दो नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। इनकी पहचान महेंद्र मिच्चा (मिलिशिया सदस्य) और लक्ष्मण कुरसम (मिलिशिया सदस्य) के रूप में हुई है।

गिरफ्तार नक्सलियों को कोर्ट में किया गया पेश

पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

बीजापुर पुलिस का मानना है कि यह गिरफ्तारी क्षेत्र में नक्सलियों की हिंसक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और ग्रामीणों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कामयाबी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद पुलिस कांस्टेबल की मौत पर बवाल, चार घंटे नहीं पहुंचे डॉक्टर; मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

May 7, 2026

‘मौसेरी बहन से शादी हिंदू मैरिज एक्ट में अवैध…’, CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- कोई भी प्रथा कानून से ऊपर नहीं

May 7, 2026

‘बेंच हंटिंग’ रोकने वाला सर्कुलर अदालती कामकाज में दखल नहीं

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069705
Views Today : 8
Views Last 7 days : 561
Views Last 30 days : 3686
Total views : 90749
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.