![]()
राजधानी में हत्या की घटनाएं थम नहीं रही हैं। पिछले 23 दिनों में 8 हत्या की घटनाएं हो चुकी हैं। विधानसभा इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक की अधजली लाश मिली है। युवक के सिर पर भारी चीज से हमला किया गया था। इसके बाद शव की पहचान छिपाने के लिए उसे जलाने की
.
घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले मृतक का आरोपियों से संघर्ष हुआ था। विवाद के बाद युवक पर हमला किया गया। उसके सिर पर भारी चीज से वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। इसके बाद शव को जलाया गया। आसपास की जमीन भी जली हुई मिली है। तलाशी के दौरान युवक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में मृतक के संबंध में जानकारी जुटा रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
दिसंबर में हर तीसरे दिन हत्या
- 1 दिसंबर को उरला में फूल सिंह की चाकू मारकर हत्या।
- 14 दिसंबर को नवापारा में संतोष साहू की बेटे ने की हत्या।
- 16 दिसंबर को आपसी विवाद में ललित यादव की हत्या।
- 17 दिसंबर को खरोरा में लूट के दौरान शिव साहू की हत्या।
- 18 दिसंबर को मोवा में दिनेश निषाद की चाकू मारकर हत्या।
- 21 दिसंबर को उरला में निखिल खरे और 22 दिसंबर को ब्लू वाटर में युवक की सिर कटी लाश मिली।
खदान में मिले शव की अभी तक पहचान नहीं माना ब्लू वाटर खदान में सोमवार को एक युवक का शव मिला था। शव क्षत-विक्षत हालत में है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक का सिर धड़ से अलग था और शरीर के कई अंग भी क्षत-विक्षत थे। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट भी अब तक नहीं मिली है।
8 में से 4 मामलों में नाबालिग आरोपी उरला इलाके में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान युवक की मौत हुई थी। इस मामले में दो नाबालिगों ने चाकू से हमला किया था। मोवा में भी धार्मिक कार्यक्रम के दौरान युवक की हत्या हुई, जिसमें चार नाबालिग शामिल थे। कुल 8 हत्याओं में से 4 मामलों में आरोपी नाबालिग हैं।
<
