Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Murder for refusing to burst crackers in front of house | घर के सामने पटाखा फोड़ने से मना किया तो मर्डर: 2 युवकों ने बुजुर्ग को कटर से वारकर मारा; भिलाई में दिवाली की रात वारदात – Chhattisgarh News
Breaking News

Murder for refusing to burst crackers in front of house | घर के सामने पटाखा फोड़ने से मना किया तो मर्डर: 2 युवकों ने बुजुर्ग को कटर से वारकर मारा; भिलाई में दिवाली की रात वारदात – Chhattisgarh News

By adminOctober 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
untitled design 78 1761027003
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले के भिलाई में दिवाली की रात एक बुजुर्ग का मर्डर हुआ है। शहर के बैरागी मोहल्ला पावर हाउस क्षेत्र में मोहल्ले में 2 युवक फटाका फोड़ रहे थे, तभी सामने वाले घर की महिला ने उनके घर के सामने पटाखा फोड़ने से मना किया तो झगड़ा हो गया।

.

युवकों ने महिला से गाली गलौज की। बीच बचाव करने आए ससुर ने फटाका फोड़ने से मना किया तो दोनों आरोपियों ने मिलकर घर घुसकर कटर (धारदार हथियार) से वारकर बुजुर्ग को मार डाला। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

घटना रात करीब साढ़े 10 बजे की है। आरोपियों में एक युवक ने कटर से वार किया जबकि दूसरा युवक बुजुर्ग का हाथ पकड़कर रखा था ताकि वह बच ना सके। पुलिस ने उसी रात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाभी को मारने दौड़ाया

प्रार्थी बेटी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता गणेश बैरागी अपने परिवार के साथ घर में खाना खा रहे थे। तभी मोहल्ले के ही संजय और शुभम नाम के युवक उनके घर के बाहर मेरी भाभी सोनू बैरागी से फटाका फोड़ने को लेकर झगड़ा करने लगे।

बताया गया कि दोनों युवकों ने सोनू को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे कटर से दौड़ाया। घबराई भाभी सोनू बैरागी किसी तरह घर के अंदर भाग गई, लेकिन दोनों आरोपी उसके पीछे-पीछे घर में घुस गए।

पिता कर रहे थे बीच-बचाव

घर में मौजूद गणेश बैरागी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और गणेश बैरागी को जान से मारने की धमकी दी।

अचानक संजय ने अपने हाथ में रखे कटर से गणेश बैरागी के सीने और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जबकि शुभम ने उनका हाथ पकड़ रखा था ताकि वे बच न सकें। वार गंभीर होने के कारण गणेश बैरागी मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।

मौके पर ही हो गई थी मौत

परिवार के लोगों ने आनन-फानन में घायल गणेश बैरागी को सुपेला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में मृतक की पत्नी कांति बैरागी, बुआ कमला बैरागी, बेटियां लक्ष्मी, लक्खी, ज्योति और नंदा बैरागी सहित अन्य परिजनों ने पुलिस को बयान दिया है।

मृतक की भतीजी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि यह पूरी घटना उनके सामने हुई और दोनों आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। पुलिस ने संजय और शुभम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

……………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

दोस्त के झगड़े को सुलझाने गए साथी का मर्डर:भिलाई में नाराज दोस्त ने लोहे की रॉड से मारा; इलाज के दौरान गई जान

एक दोस्त ने अपने ही साथी के सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसका मर्डर कर दिया।

एक दोस्त ने अपने ही साथी के सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसका मर्डर कर दिया।

दुर्ग जिले के भिलाई में एक दोस्त ने अपने ही साथी के सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसका मर्डर कर दिया। पड्डा हाउस के पास 2 दोस्तों में झगड़ा हो गया। तभी एस. कामेश राव (30) ने उनका बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया लेकिन आधे घंटे बाद दोस्त ने उसे ही मार डाला। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में कोलकाता-पुणे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने के कारण लिया फैसला, एक घंटे बाद फिर से भरी उड़ान

April 30, 2026

नितेश देवांगन का 12वीं बोर्ड परीक्षा में 9वां स्थान:कपड़ा बुनने वाले के बेटे ने मेरिट लिस्ट में बनाई जगह, अधिकारी बनने का है सपना

April 30, 2026

बलौदाबाजार में बारातियों से मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़:एसपी-कलेक्टर के निर्देश पर 14 गिरफ्तार, 8 को जेल भेजा गया

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069286
Views Today : 102
Views Last 7 days : 956
Views Last 30 days : 4061
Total views : 90290
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.