![]()
रायपुर में लड़कों के बीच गाली-गलौच के बाद एक युवक की हत्या हो गई है। आरोपियों ने युवक के गर्दन-सिर और आंख में रॉड से वार किया। जिससे वह बुरी तरह लहू लुहान हो गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
.
मुकेश धीवर निवासी ग्राम कुकरा थाना मंदिर हसौद रायपुर ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 4 अक्टूबर को वह सुबह ग्राम कुकरा स्थित सामुदायिक शौचालय के सामने जाकर देखा तो उसके पिता सुरेन्द्र कुमार धीवर 48 साल निवासी ग्राम कुकरा मंदिर हसौद रायपुर मृत अवस्था में पेट के बल पड़े हुये थे।। उनके गर्दन, माथा, सिर एवं बायें आंख के पास किसी धारदार वस्तु के चोट पहुंचाने के निशान थे। पुलिस इस हत्या की जांच में जुट गई।
इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को मुखबीर से सूचना मिली कि मृतक को अंतिम बार गांव के ही सूरज कोशले एवं परमानंद साहू उर्फ बिल्लू के साथ आटो में घुमते देखा गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। आरोपियों ने आपसी गाली गलौज के बाद हत्या की वारदात कबूल की।
गिरफ्तार आरोपी
1. सूरज कोशले पिता स्व. श्यामलाल कौशले उम्र 20 साल निवासी ग्राम कुकरा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
2. परमानंद साहू उर्फ बिल्लू पिता जगमोहन साहू उम्र 23 साल निवासी ग्राम कुकरा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
<
