एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में नगर पालिका की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को लोगों ने रोक लिया। यह ट्रैक्टर-ट्रॉली 14 आवारा मवेशियों को भरकर जंगल में छोड़ने जा रही थी। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद इन मवेशियों को छोड़ दिया गया।
.
घटनास्थल पर देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। बजरंग दल, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे। नगर पालिका के सफाई विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें सफाई विभाग के प्रभारी के निर्देश पर आवारा मवेशियों को पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए कहा गया था।

इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव ने मनेंद्रगढ़ एसडीएम से फोन पर नाराजगी व्यक्त की। काफी देर तक नगर पालिका के अधिकारियों को मौके पर बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा।
अधिकारियों के न आने पर आवारा मवेशियों को छोड़
अधिकारियों के न पहुंचने पर सभी मवेशियों को छुड़वा दिया गया। इस घटना पर लोगों ने कहा कि यदि नगर पालिका को आवारा मवेशियों के खिलाफ कार्रवाई करनी है, तो उन्हें गौठान या कांजी हाउस में रखा जाना चाहिए। मवेशियों को शहर से जंगल में छोड़ना उचित नहीं है।
<
