![]()
नवजात को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक मां ने अपने नवजात बच्चे को जंगल में झाड़ियों में फेंक दिया। जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गए एक बच्चे ने रोने की आवाज सुनी, तो गांव वालों को सूचना दी। जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने नवजात को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर
.
जानकारी के मुताबिक, नवजात की उम्र करीब 2 से 4 दिन की है। इस गांव के रहने वाले एक 10-11 साल का मासूम गांव से लगे जंगल में लकड़ी लेने के लिए गया था, तब उसने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। झाड़ियों के पास जाकर देखा तो एक नवजात था।
बालक तुरंत गांव में गया। गांव वालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे को उठाया। इसकी जानकारी मितानिन और पुलिस को दी गई। फिर बच्चे को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज लाया गया। इधर, पुलिस बच्चे के पेरेंट्स का पता लगाने में जुटी हुई है।
एक महीने में दूसरा मामला
बता दें कि, पिछले करीब एक महीने के अंदर नवजात को झाड़ियों में फेंकने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले परपा थाना क्षेत्र में भी एक बच्चे को उसकी मां झाड़ियों में फेंककर चली गई थी। इलाज के दौरान उस बच्चे की भी मौत हो गई थी।
<
