Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Mother killed her daughter…then hanged herself | मां ने बेटी को मार-डाला…फिर खुद लगाई फांसी: बेटे ने कमरे से भागकर बचाई जान, आरक्षक पति की एक्सीडेंट में पहले हो चुकी है मौत – Chhattisgarh News
Breaking News

Mother killed her daughter…then hanged herself | मां ने बेटी को मार-डाला…फिर खुद लगाई फांसी: बेटे ने कमरे से भागकर बचाई जान, आरक्षक पति की एक्सीडेंट में पहले हो चुकी है मौत – Chhattisgarh News

By adminOctober 19, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
sadfjklaksfdlk 11760779706 1760835357
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बालोद में एक महिला ने अपनी बेटी को मार डाला, फिर खुद सुसाइड कर लिया।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मां ने अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में मौजूद बेटे ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन उसकी बहन भाग नहीं पाई। मामला बालोद शहर थाना क्षेत्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम निकिता पटौदी (37) है, जबकि बेटी का नाम वैभवी (10) है। दोनों बालोद के शिकारीपारा वार्ड के रहने वाले थे। महिला के कॉन्स्टेबल पति की पहले ही मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद से डिप्रेशन में थी।

पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, निकिता पटौदी (37) पिछले कुछ साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे उसने पहले अपने बेटे रेवेंद्र पटौदी (13) का गला दबाने की कोशिश की। रेवेंद्र किसी तरह खुद को छुड़ाकर भाग गया।

अपनी मां की हरकत के बाद रेवेंद्र अपनी मौसी के कमरे में जाकर बिना किसी को कुछ बताए सो गया, लेकिन कमरे में निकिता की बेटी वैभवी सो रही थी। बेटे के भागने के बाद निकिता ने बेटी वैभवी (10) का साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

इसके बाद उसी साड़ी के आधे हिस्से को काटकर पंखे में बांधकर फांसी लगा ली। सुबह जब पड़ोसी घर के पीछे की ओर पुताई कर रहा था, तब वेंटिलेशन से अंदर झांकने पर उसे कमरे के भीतर का भयावह दृश्य दिखा। उसने तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी।

निकिता पटौदी (37) पिछले कुछ साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।

निकिता पटौदी (37) पिछले कुछ साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।

पति की मौत के बाद अजीब हरकतें करती थी बेटी- पिता

मृतिका के पिता पंवर सिंह सोरी ने बताया कि, निकिता की शादी सांकरी गांव में हुई थी। उसके पति रविशंकर पटौदी दल्लीराजहरा थाने में आरक्षक थे। 3 साल पहले कुसुमकसा के पास सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी।

पति की मौत के बाद से निकिता की मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। वह अपने मायके शिकारीपारा में रह रही थी। वह कई बार अजीब हरकतें करती थी, लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी।

मां ने वैभवी (10) का साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

मां ने वैभवी (10) का साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

दिवाली की तैयारी कर रही थी वैभवी

परिजनों ने बताया कि, निकिता के दोनों बच्चे बालोद में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। बेटा रेवेंद्र 8वीं और बेटी वैभवी 5वीं कक्षा की छात्रा थी। वैभवी दीवाली की तैयारी में जुटी हुई थी, लेकिन अब घर पर मातम छा गया है। निकिता और वैभवी का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम सांकरी (लाटाबोड़) में किया गया।

मानसिक असंतुलन की आशंका- एसडीओपी

बालोद एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि, घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। परिजनों के अनुसार वो मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। प्राथमिक जांच में पाया गया कि उसने पहले बेटी की हत्या की और बाद में खुद आत्महत्या कर ली।

एसडीओपी ने बताया कि मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। इसके बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में पांच साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंचा,VIDEO:जमीन पर गिराया, काफी दूर तक दौड़ाया; पैरों, जांघों और पीठ पर हुए जख्म

June 19, 2026

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074698
Views Today : 122
Views Last 7 days : 5610
Views Last 30 days : 9766
Total views : 102759
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.