Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Monsoon to depart from north-central Chhattisgarh soon | छत्तीसगढ़ के उत्तर-मध्य क्षेत्र से मानसून की विदाई जल्द: रायपुर में हल्की ठंड का एहसास; बस्तर में गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका – Chhattisgarh News
Breaking News

Monsoon to depart from north-central Chhattisgarh soon | छत्तीसगढ़ के उत्तर-मध्य क्षेत्र से मानसून की विदाई जल्द: रायपुर में हल्की ठंड का एहसास; बस्तर में गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका – Chhattisgarh News

By adminOctober 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ezgif 3 f7a857902c1708746056 ezgifcom resize170875 1760235696
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी शुरू हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के दक्षिण क्षेत्र यानि बस्तर संभाग में अगले 2 दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार है। इसके अलावा अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ से दक्षिणी-पश्चिम म

.

पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हुई। सबसे ज्यादा 90 मिमी बारिश अंतागढ़ में हुई है। वहीं राजधानी रायपुर में हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। रविवार को भी बारिश हो सकती है।

अधिकतम तापमान 32.01 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री पेंड्रारोड में रिकॉर्ड किया गया है। रविवार के लिए मौसम विभाग ने किसी भी जिले में अलर्ट जारी नहीं किया है।

comp 12 1760235956

अक्टूबर में अब तक 109% ज्यादा बरसा पानी

इस बार अक्टूबर में अब तक सामान्य से 109% अधिक बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर 8 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 28.3 मिमी वर्षा होती है और मानसून लौट चुका होता है, लेकिन इस बार अब तक 59.1 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

10 दिन देरी से लौटेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर तक हुई बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है, जबकि इसके बाद की बारिश को ‘पोस्ट मानसून’ यानी मानसून के बाद की बारिश माना जाता है।

फिलहाल देश के कई हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा की तरफ से मानसून लौटना शुरू होता है, लेकिन इस बार वापसी में देरी हो रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में मानसून करीब 15 अक्टूबर के बाद लौटेगा, यानी सामान्य से करीब 10 दिन देरी से।

तस्वीर रायपुर की जहां शुक्रवार को कुछ हिस्सों में बारिश हुई थी।

तस्वीर रायपुर की जहां शुक्रवार को कुछ हिस्सों में बारिश हुई थी।

बलरामपुर में सामान्य से 52% ज्यादा बारिश

प्रदेश में अब तक 1167.4 मिमी औसत बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 524.5 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। जबकि बलरामपुर में 1520.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 52% ज्यादा है। ये आंकड़े 30 सितंबर तक के हैं।

जानिए क्यों गिरती है बिजली

बादलों में मौजूद पानी की बूंदें और बर्फ के कण हवा से रगड़ खाते हैं, जिससे उनमें बिजली जैसा चार्ज पैदा होता है। कुछ बादलों में पॉजिटिव और कुछ में नेगेटिव चार्ज जमा हो जाता है। जब ये विपरीत चार्ज वाले बादल आपस में टकराते हैं तो बिजली बनती है।

आमतौर पर यह बिजली बादलों के भीतर ही रहती है, लेकिन कभी-कभी यह इतनी तेज होती है कि धरती तक पहुंच जाती है। बिजली को धरती तक पहुंचने के लिए कंडक्टर की जरूरत होती है। पेड़, पानी, बिजली के खंभे और धातु के सामान ऐसे कंडक्टर बनते हैं। अगर कोई व्यक्ति इनके पास या संपर्क में होता है तो वह बिजली की चपेट में आ सकता है।

zkk19 july slide 0217528334151757614451 1757732055
zkk19 july slide 0317528334641757614468 1757732062
zkk19 july slide 0117528334381757614483 1757732107



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Dhamtari SP Line Attaches Constable For Assaulting Trucker

June 18, 2026

FB आईडी से कर रहा था युवती के फोटोस वाइरल:राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से दबोचा गया, तेलंगाना का है आरोपी

June 18, 2026

युवती को ब्लैकमेल करने वाले मामले में तीसरी गिरफ्तारी:जांजगीर-चांपा में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, 70 हजार मांगे थे

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074602
Views Today : 62
Views Last 7 days : 5586
Views Last 30 days : 9826
Total views : 102632
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.