Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Modi broke protocol and called him near | मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ पास बुलाया: मुकुट पहनाने से सुरक्षा बलों ने रोका – Raipur News
Breaking News

Modi broke protocol and called him near | मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ पास बुलाया: मुकुट पहनाने से सुरक्षा बलों ने रोका – Raipur News

By adminNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 19 1 1762126600
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 19 1 1762126600

राज्योत्सव के मंच पर शनिवार को उस समय असहज स्थिति बन गई, जब रामनामी समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें मोर मुकुट पहनाना चाहा। सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते समाज के लोगों को मंच पर लाने की अनुमति नहीं मिली।

.

उस वक्त जैसे ही पीएम मोदी को इस बात की जानकारी लगी, उन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए सुरक्षाकर्मियों से कहा कि उन्हें मोर मुकुट के साथ आने दो। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर मोर मुकुट पहना और उनसे आत्मीय संवाद भी किया। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

बिलाईगढ़ विकासखंड के चंदलीडीह गांव के रहने वाले रामनामी समाज सदस्यों ने बताया कि लोकसभा चुनाव में वे पीएम मोदी से मिले थे। अध्यक्ष सेतबाई रामनामी और महासचिव गुलाराम रामनामी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान सक्ती जिले में प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई थी। तब सेतबाई ने वादा किया था कि जब वे दोबारा प्रधानमंत्री बनकर छत्तीसगढ़ आएंगे तो उनका मोर मुकुट पहनाकर स्वागत किया जाएगा।

रामनामी समाज के लोग बोले– आम चुनाव में वादा किया था कि फिर पीएम बने तो मोर- मुकुट पहनाकर स्वागत करेंगे

पीएम के प्रवास से कुछ घंटे पहले ही मिलने की व्यवस्था हुई: साय

रामनामी समाज और पीएम मोदी की मुलाकात के वीडियो को सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे भावनात्मक पल बताया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के रायपुर प्रवास से कुछ घंटे पहले मंत्रालय में रामनामी समुदाय के लोगों ने भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलने की प्रबल इच्छा व्यक्त की।

इसके बाद सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनाम ही जिनका धर्म, रामभक्ति ही जिनका कर्म है। कौन हैं रामनामी समाज के लोग गुलाराम रामनामी बताते हैं कि रामनामी एक विचारधारा है, हमारे पूर्वजों को मंदिर जाने से रोका गया, तब हमारे पूर्वजों ने अपने पूरे शरीर में राम नाम का गोदना गोदवा लिया। 1890 के आसपास रामनामी पंथ की शुरुआत परशुराम नामक युवक ने की थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

‘मौसेरी बहन से शादी हिंदू मैरिज एक्ट में अवैध…’, CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- कोई भी प्रथा कानून से ऊपर नहीं

May 7, 2026

‘बेंच हंटिंग’ रोकने वाला सर्कुलर अदालती कामकाज में दखल नहीं

May 7, 2026

जनगणना कर रहे शिक्षक से पूछा कौन हो क्यों आए हो, जवाब देने पर विवाद कर मारपीट करने वाला आरोपित गिरफ्तार

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069705
Views Today : 8
Views Last 7 days : 561
Views Last 30 days : 3686
Total views : 90749
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.