![]()
बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड और हेमूनगर फ्लाई ओवर ब्रिज के पास मोबाइल लूट की घटनाओं का खुलासा हुआ है। तोरवा पुलिस और सीआरपीएफ की सीआईबी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
.
घटना का खुलासा 24 सितंबर को हुआ। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी मेहदी हसन ने शिकायत दर्ज कराई। वह हावड़ा-मुंबई मेल से यात्रा कर रहे थे। हेमूनगर ओवर ब्रिज के पास बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया।
पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
पुलिस ने सिरगिट्टी के प्रवीण यादव उर्फ नानचा, हेमूनगर के अंकुश ललपुरे, सिरगिट्टी के अखिलेश दास मानिकपुरी और तोरवा के शंकर नगर निवासी नीतेश यादव को गिरफ्तार किया है। हेमूनगर का राहुल ठाकुर फरार हो गया।
तोरवा टीआई अभय सिंह बैस के अनुसार आरोपी सुबह और शाम के धुंधलके में वारदात को अंजाम देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने कई मोबाइल छिनतई की घटनाओं को कबूला है। प्रवीण यादव और राहुल ठाकुर पर पहले भी छिनतई के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से 1.20 लाख रुपये के मोबाइल बरामद किए हैं।
<
