.
जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के सरपंच और उनके प्रतिनिधि महात्मा गांधी नरेगा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यशैली से नाराज हैं। आरोप है कि अधिकारी ने न केवल पंचायत की गोपनीयता भंग की, बल्कि निर्देशों का पालन करने के बावजूद सरपंचों से दुर्व्यवहार भी किया।
सरपंचों ने शिकायत में बताया है कि अधिकारी लगातार ग्राम पंचायतों में कार्यों में हस्तक्षेप करता है और विवादित परिस्थितियां उत्पन्न करता है। तकनीकी सहायक संघ, सचिव संघ और रोजगार सहायक संघ ने भी उसके व्यवहार को लेकर असंतोष जताया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सहसपुर लोहारा जनपद के राम्हेपुर, विचारपुर, दलसाटोला, दैहानडीह, भिंडौरी, जरहाटोला, तालापुर, तिलईभाट, सिंगारपुर जंगल, गांगपुर, कल्याणपुर और सिल्हाटी के सरपंचों ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को भेजकर कार्यक्रम अधिकारी को हटाने की मांग की है। इधर सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा दास साहू ने कहा कि उक्त अधिकारी के हटाने के बाद ही पंचायत में सरपंच व प्रतिनिधि दायित्वों का निर्वहन सुचारू रूप से कर सकेंगे।
<
