Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » MNREGA murdered, Modi government snatched away the right to work: | सांसद बोले-मनरेगा की हत्या,मोदी सरकार ने छीना काम का अधिकार: शशिकांत सेंथिंल ने कहा- नेशनल हेराल्ड केस बेशर्मी भरा हौवा साबित हुआ, यह सोची-समझी साजिश – Raipur News
Breaking News

MNREGA murdered, Modi government snatched away the right to work: | सांसद बोले-मनरेगा की हत्या,मोदी सरकार ने छीना काम का अधिकार: शशिकांत सेंथिंल ने कहा- नेशनल हेराल्ड केस बेशर्मी भरा हौवा साबित हुआ, यह सोची-समझी साजिश – Raipur News

By adminDecember 20, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 20 at 125448 pm 1766220155
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 12 20 at 125448 pm 1766220155

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद एस. शशिकांत सेंथिल ने मोदी सरकार पर मनरेगा को खत्म करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। राजीव भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि “सुधार” के नाम पर सरकार ने दुनिया की सबसे बड़

.

सेंथिल ने कहा कि, मनरेगा महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज, काम की गरिमा और विकेंद्रीकृत विकास की सोच का प्रतीक था, लेकिन मोदी सरकार ने न केवल गांधी का नाम हटाया, बल्कि 12 करोड़ मजदूरों के अधिकारों को भी कुचल दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि, 2014 से मोदी सरकार ने मनरेगा को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर किया। बजट में कटौती, राज्यों का फंड रोकना, जॉब कार्ड हटाना और आधार आधारित भुगतान की अनिवार्यता के चलते करीब 7 करोड़ मजदूर योजना से बाहर हो चुके हैं। हालात यह हैं कि पिछले पांच सालों में औसतन 50-55 दिन से ज्यादा काम नहीं मिल पा रहा।

नया ढांचा मनरेगा को संवैधानिक अधिकार से एक शर्तों वाली केंद्रीय योजना में बदल देता है। अब राज्यों को 40 फीसदी खर्च उठाने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि नियंत्रण और श्रेय केंद्र अपने पास रखेगा। यह संघीय ढांचे पर सीधा हमला है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, नया सिस्टम रोजगार को समय-सीमा में बांधकर मजदूरों पर नियंत्रण का जरिया बन रहा है। ग्राम सभाओं और पंचायतों के अधिकार छीनकर डिजिटल कमांड सिस्टम को सौंप दिए गए हैं, जिससे विकेंद्रीकरण खत्म हो रहा है।

नेशनल हेराल्ड केस में केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सेंथिल ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट के फैसले से मोदी-शाह की बदले की राजनीति बेनकाब हो गई है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को टारगेट करने के लिए ईडी और सीबीआई का राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया।

कोर्ट ने साफ माना है कि इस मामले में कोई मूल अपराध नहीं था। ईडी की कार्रवाई कानून के खिलाफ और राजनीतिक बदले से प्रेरित थी। सात साल तक एफआईआर न होने के बावजूद अचानक 2021 में मामला दर्ज करना एजेंसियों के दुरुपयोग का उदाहरण है।

सेंथिल ने कहा कि, “वोट चोरी” का मुद्दा उठाने के बाद भाजपा सरकार ने झूठ, प्रोपेगेंडा और एजेंसियों के सहारे विपक्ष को दबाने की कोशिश की, लेकिन सच की जीत हुई है। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। अंत में सेंथिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस जन-विरोधी, श्रमिक-विरोधी और संघीय ढांचे के खिलाफ हर मंच पर, सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।

पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और प्रभारी सचिव विजय जांगिड, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला सहित कई वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांकेर में नक्सल डंप से हथियार बरामद:आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान

June 23, 2026

भिलाई में लाइसेंस आवासों के रिन्यूअल पर रोक:विधायक देवेंद्र बोले- 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर असर, हर नोटिस वाले घर पहुंचकर करेंगे आंदोलन की तैयारी

June 23, 2026

छत्तीसगढ़ के दरगाह-उर्स में डीजे प्रतिबंधित करने पर रोक:साउंड सिस्टम बजाने पर 50 हजार जुर्माना लेने जारी किया था आदेश, वक्फ बोर्ड को लगा झटका

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.