यात्रा के दौरान गांव में रात बिता रहे विधायक शुक्ला।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला नवरात्रि पर्व पर ध्वज यात्रा शुरू की है। नवरात्र के पहले दिन से शुरू हुई यात्रा में उन्होंने क्षेत्र के 31 गांव पहुंचे और करीब 100 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। खास बात यह है कि बरसते पानी में भी
.
दरअसल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने शारदीय नवरात्रि पर्व के पहले दिन यानी 22 सितंबर को गिरजाबंद हनुमान मंदिर से ध्वज यात्रा शुरू की है। इसका उद्देश्य क्षेत्र की जनता से भेंट-मुलाकात के साथ ही नव दुर्गा मां से क्षेत्र की खुशहाली की कामना को लेकर शुरू किया गया है। अपनी इस यात्रा के दौरान विधायक शुक्ला नवरात्र व्रत रखकर पैदल चल रहे हैं। इस दौरान वो केवल नींबू पानी ही आहार के रूप में ग्रहण कर रहे हैं।

गांव-गांव घूम रहे विधायक सुशांत शुक्ला।
ध्वज यात्रा के माध्यम से सनातन संस्कृति का संदेश धर्मांतरण के बढ़ते मामलों व जागरूकता को लेकर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि ध्वज यात्रा में लोगों का जुड़ाव इसकी प्रतिक्रिया है। मतांतरण के खिलाफ लोगों की जागरूकता बढ़ रही है। हिंदुत्व और सनातन संस्कृति का ध्वज यात्रा अब भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम बन गई है। उन्होंने कहा कि सात दिन में विधानसभा क्षेत्र में 171 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।
गांव-गांव में पूजा-अर्चना कर टेक रहे मत्था 22 सितंबर को गिरजाबंद हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई यह ध्वज यात्रा अब तक 100 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है, जिसमें 31 गांव शामिल हैं। ध्वजा यात्रा का उद्देश्य पूरे विधानसभा क्षेत्र में नवरात्रि पर्व को भक्तिमय वातावरण में मनाना, लोगों से संवाद करना तथा मंदिरों में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक परंपराओं को और भी भव्यता प्रदान करना है। इस दौरान गांव की सीमा में प्रवेश करते ही विधायक शुक्ला ग्राम देवी-देवताओं के द्वार में मत्था टेक कर पूजा-अर्चना के साथ लोगों से संवाद भी कर रहे हैं।

क्षेत्र की खुशहाली के लिए निकाली ध्वज यात्रा।
गांव में ही रात्रि विश्राम यात्रा के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला प्रत्येक पड़ाव पर ग्रामीणों की समस्याओं से भी रूबरू हो रहे हैं। प्रतिदिन यात्रा जहां समाप्त होती है वहीं पर रात्रि विश्राम कर अगले दिन नए पड़ाव के लिए प्रस्थान करते हैं। यात्रा जहां-जहां से गुजर रही है, वहां महिला, विभिन्न समाज एवं सभी वर्गों का अपार समर्थन मिल रहा है। ग्रामीण पुष्पमालाओं, नारियल एवं जयघोष के साथ यात्रा तथा विधायक शुक्ला का स्वागत कर रहे हैं।
अब तक इन गावों में की पदयात्रा नवागांव, मेलनाडीह, कर्रा (रैनपुर), जाली बेलतरा, बेलपारा, अंधियारी पारा, बगदेवा, कोरबी हरदीपारा, पथरापाली, लिम्हा, सलखा, कड़री, नेवसा, गिधौरी, टेकर, भिल्मी, पाण्डेपुर, उच्चभट्ठी, भाड़ी, बाम्हू अकलतरी, लखराम, पौंसरा, चोरहादेवरी, खैरा, डगनिया, सेलर, खपराखोल, बैमा और नगोई।

सात दिनों तक चलेगी यात्रा।
आज मोपका से निकलेगी ध्वज यात्रा 25 सितंबर की रात ध्वज यात्रा बैमा-नगोई पहुंची, जहां विधायक शुक्ला व उनकी टीम ने यहां महामाया मंदिर परिसर में रात बिताई। यहां उन्होंने जगराता और जसगीत में शामिल हुए। शुक्रवार 26 सितंबर को उनकी यात्रा बैमा नगोई से परसाही, उरतुम, मोहरा, मटियारी, चिल्हाटी, लगरा, खैरा, फरहदा होते हुए शाम को मोपका पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम के बाद सितंबर को मोपका से टेलीफोन एक्सचेंज रोड, राजकिशोर नगर दुर्गा मंदिर, बजरंग चौक, वसंत विहार दुर्गा मंदिर चौक, लिंगियाडीह, अमरैया चौक दुर्गा मंदिर, बहतराई चौक, खमतराई, बिरकोना और कोनी पहुंचेगी।
<
