![]()
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की चिल्हाटी पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिय
.
यह मामला चिल्हाटी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने 27 अक्टूबर को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, घटना 19 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे हुई थी, जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी। उसके परिवार के सदस्य दीपावली की खरीदारी के लिए अंबागढ़ चौकी गए हुए थे।
पीड़िता के कमरे में घुस गया था आरोपी
ग्राम खड़खड़ी निवासी दीपक चंद्रवंशी (23) जबरन पीड़िता के कमरे में घुस गया। उसने पीड़िता से छेड़खानी करते हुए कहा, “मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तुम बात नहीं करती हो।” इसी दौरान, दीपक चंद्रवंशी के दोस्त दीपक सहारे (21) का फोन आया, जिसने बताया कि पीड़िता के परिवार वाले वापस आ रहे हैं। इसके बाद आरोपी दीपक चंद्रवंशी मौके से फरार हो गया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर चिल्हाटी थाने में अपराध क्रमांक 84/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(3), 75(2), 78(1), 3(5) और पॉक्सो एक्ट की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल और थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय मेरावी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपक चंद्रवंशी और दीपक सहारे को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी गई। यह मामला गैर-जमानती होने के कारण, उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।
<
