Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Minister, Collector and SP arrived to take stock of preparations at Chhath Ghat. | छठघाटों पर तैयारी, जायजा लेने मंत्री, कलेक्टर और एसपी पहुंचे: शंकरघाट, खर्रा नदी में एक साथ हजारों श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था, अन्य छठघाट भी सजे – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Minister, Collector and SP arrived to take stock of preparations at Chhath Ghat. | छठघाटों पर तैयारी, जायजा लेने मंत्री, कलेक्टर और एसपी पहुंचे: शंकरघाट, खर्रा नदी में एक साथ हजारों श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था, अन्य छठघाट भी सजे – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 23 at 2041563065ae31 1761232677
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


लोक आस्था के महापर्व छठ के लिए छठ घाटों पर सफाई और तैयारी की जा रही है। गुरुवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने छठ घाटों पर पहुंचकर तैयारी देखी। वहीं कलेक्टर और एसपी ने शंकरघाट व खर्रा नदी घाट का निरीक्षण किया और तैयारियां देखीं। शंकरघ

.

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर के शंकरघाट और गोधनपुर स्थित घाटों पर चल रही तैयारियों का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री अग्रवाल ने अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों से घाटों की साफ़-सफ़ाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय तथा यातायात प्रबंधन जैसी आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

कलेक्टर एवं एसपी के साथ अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं एसपी के साथ अधिकारियों ने किया निरीक्षण

स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिले मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छठ पूजा जन-आस्था का पवित्र पर्व है, जिसमें लाखों श्रद्धालु सूर्य उपासना के माध्यम से परिवार और समाज के कल्याण की कामना करते हैं। इसलिए सरकार की प्राथमिकता है कि इस पर्व का आयोजन स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में हो। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाए, ताकि रात्रि में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

कलेक्टर एवं एसपी ने देखी तैयारी कलेक्टर विलास भोसकर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर के शंकरघाट छठ घाट, शिवधारी कॉलोनी घाट एवं करजी खर्रा नदी छठ घाट का निरीक्षण किया।

कलेक्टर भोसकर ने अधिकारियों को घाटों में साफ-सफाई, स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था, आवागमन, पेयजल, बिजली आपूर्ति सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्व में ही पूर्ण कर ली जाएं।

खर्राघाट में एक साथ हजारों श्रद्धालु करेंगे सूर्योपासना

खर्राघाट में एक साथ हजारों श्रद्धालु करेंगे सूर्योपासना

सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे पुलिस जवान एसएसपी राजेश अग्रवाल ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहे।

निरीक्षण के दौरान एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो, तहसीलदार अंबिकापुर उमेश बाज, संबंधित विभागों के अधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

दो घाटों में हजारों श्रद्धालु करेंगे सूर्योपासना छठ महापर्व पर शंकरघाट में एक साथ हजारों श्रद्धालु सूर्योपासना करेंगे। आयोजन समिति के संरक्षक विजय सोनी ने बताया कि छठ घाट पर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। सरगुजा में शंकरघाट में सबसे पहले सूर्योपासना की शुरुआत की गई थी।

वहीं खर्रा नदी के किनारे भी हजारों श्रद्धालु एक साथ सूर्योपासना करेंगे। समिति के संरक्षक राकेश गुप्ता ने बताया कि यहां करीब दो हजार परिवारों के लिए नदी के दोनों ओर खंड बनाए गए हैं। खंडों का टोकन परिवारों को बांटा जा रहा है। परिवार अपने लिए खंड का टोकन समिति के सदस्यों से प्राप्त कर सकते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में 29 दिनों में 37 की मौत; 71 घायल:कहीं शादी के दो दिन बाद दूल्हे की गई जान, तो कहीं पति-पत्नी को ट्रैलर ने रौंदा, सड़क दुर्घटनाओं में लगाम नहीं

April 30, 2026

रायपुर में प्रोजेक्ट सेकंड इनिंग प्राचार्यों की दो दिवसीय वर्कशॉप:टीम वर्क, परीक्षा परिणाम सुधार पर चर्चा, प्राचार्यों को नए तरीके अपनाने के निर्देश

April 30, 2026

कोरबा के SECL कुसमुंडा खदान में चलती डम्फर में आग:शॉर्ट सर्किट से लगी, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069273
Views Today : 87
Views Last 7 days : 941
Views Last 30 days : 4046
Total views : 90275
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.