Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में 29 दिनों में 37 की मौत; 71 घायल:कहीं शादी के दो दिन बाद दूल्हे की गई जान, तो कहीं पति-पत्नी को ट्रैलर ने रौंदा, सड़क दुर्घटनाओं में लगाम नहीं
Breaking News

रायगढ़ में 29 दिनों में 37 की मौत; 71 घायल:कहीं शादी के दो दिन बाद दूल्हे की गई जान, तो कहीं पति-पत्नी को ट्रैलर ने रौंदा, सड़क दुर्घटनाओं में लगाम नहीं

By adminApril 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
exident aprai6 1777537205
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



exident aprai6 1777537205
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक नहीं लग सकी है। हर दिन कहीं न कहीं एक्सीडेंट से लोगों की जान जा रही है। ऐसे में अप्रैल के महिने में डराने वाला एक आकड़ा सामने आया है। जिसमें इसी माह के 29 दिनों में 63 एक्सीडेंट के मामले में 37 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो चुकी है और 71 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा जिले के अलग-अलग थाना में क्षेत्रों में घटित हुई है। हर दिन मौतों का सिलसिला जारी रहा। जहां सबसे अधिक हादसे 9 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल के बीच हुए। इसमें 4 दिनों में 9 लोगों की मौत हो गई। जहां 9 अप्रैल को चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में लकड़ी लेने गए बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचला था। इसके बाद खरसिया थाना क्षेत्र में 10 अपै्रल को माजदा वाहन की ठोकर से बाईक सवार युवक की मौत, पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में 10 अप्रैल की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एसईसीएल कर्मी की मौत, तमनार थाना क्षेत्र में 10 अप्रैल की सुबह ट्रैलर की ठोकर से वाहन चालक की मौत, कापू थाना क्षेत्र में 10 अप्रैल को ट्रैक्टर पलटने से टेंट का सामान छोड़ने जा रहे दुल्हे की मौत हुई थी। इसके अलावा 12 अप्रैल को धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में पत्थरलोड ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत, इसी दिन कोतवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की ठोकर से सब्जी व्यवसायी की मौत और घरघोड़ा थाना क्षेत्र में ट्रैलर की ठोकर से पति-पत्नी की मौत हुई थी।
पहले ये तस्वीर देखिए

ये है जिले के ब्लैक स्पॉट
जिले में 16 ब्लैक स्पॉट हैं, जहां अधिकतर हादसे होते हैं। इसमें छातामुड़ा चौक, गढ़उमरिया, पटेलपाली, कोड़ातराई, उर्दना तिराहा, जोरापाली, कांशीचुआ, मुराचौक, नवापारा, सेन्द्रपाली, कुनकुनी, सिसरिंगा घाट, कंचनपुर, दर्रीपारा, फगुरम, देवगढ़ है। जिले में तमनार, खरसिया NH रोड, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, रोड पर अधिकांश दुर्घटनाएं घटित हो रही है।
चिन्हांकित क्षेत्रों में सुधार किया जा रहा
यातायात DSP उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि इस माह 63 सड़क दुर्घटनाओं के मामले में 37 लोगों की मौत हुई है। जिले में 16 ब्लैक स्पॉट हैं जो कि काफी ज्यादा है। जिस पर लगातार संबंधित विभाग से मिलकर ऐसे स्थानों पर सुधार किया जा रहा है। ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। 22 अप्रैल को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक भी हुई थी, जिसमें सुरक्षा को लेकर दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हांकित कर सुधार के निर्देश दिए गए थे। साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई भी जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने पिता:कोरबा में नाबालिग ने ईंट से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा

April 30, 2026

उत्तर छत्तीसगढ़ में लू के थपेड़े, अधिकतम तापमान 41 डिग्री:सरगुजा में बादल छाए रहने से बढ़ी उमस, दो दिनों में फिर बदलेगा मौसम

April 30, 2026

संडे बाजार में दुकान लगाने के विवाद पर जानलेवा हमला:आरोपी ने ठेले से चाकू उठाकर किया अटैक, युवक की हालत गंभीर

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069276
Views Today : 90
Views Last 7 days : 944
Views Last 30 days : 4049
Total views : 90278
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.