Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Middlemen active in procurement centres…paddy worth Rs 3 lakh seized | खरीदी केंद्रों में बिचौलिए सक्रिय….तीन लाख रुपए का धान जब्त: बिलासपुर में खप रहा राइस मिल व किराना दुकान का धान, किसान हो रहे परेशान – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Middlemen active in procurement centres…paddy worth Rs 3 lakh seized | खरीदी केंद्रों में बिचौलिए सक्रिय….तीन लाख रुपए का धान जब्त: बिलासपुर में खप रहा राइस मिल व किराना दुकान का धान, किसान हो रहे परेशान – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img20251213025100 1765574477
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अफसरों ने राइस मील और किराना दुकान से जब्त किया तीन लाख का धान।

बिलासपुर जिले के धान खरीदी केंद्रों पर किसानों से नियमों के विपरीत वसूली और मनमानी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। वहीं, बिचौलिए और व्यापारियों का धान केंद्रों में धड़ल्ले से खपाया जा रहा है। शुक्रवार को भी अफसरों ने अवैध धान भंडारण के खिलाफ कार्र

.

दरअसल, राज्य सरकार ने अन्नदाता किसानों को उनकी मेहनत की ऊपज का सही मूल्य देने के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने की व्यवस्था दी है। लेकिन, अफसरों और खरीदी केंद्र प्रभारियों की मिलीभगत से किसानों के बजाए व्यापारी और बिचौलियों के धान केंद्रों में खप रहा है। जबकि, जरूरतमंद किसान टोकन लेने के बाद भी केंद्रों का चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं।

img20251213024909 1765574398

केंद्रों में ले रहे एक से दो किलो एक्स्ट्रा धान शासन के नियमों के अनुसार धान खरीदी केंद्रों पर एक बोरी में 40 किलो 700 ग्राम धान लेने का प्रावधान है। लेकिन, कई केंद्रों पर इस नियम की अनदेखी की जा रही है। किसानों का आरोप है कि उनसे प्रति बोरी 41 किलो 500 ग्राम से लेकर 41 किलो 700 ग्राम तक धान की खरीदी की जा रही है, जो कि निर्धारित मात्रा से लगभग एक किलो तक अधिक है। किसानों ने इसकी शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

टोकन के बाद भी नहीं हो रही खरीदी, किसान परेशान नियमों की अनदेखी के साथ ही, किसानों को टोकन कटवाने के बाद भी धान बेचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। समिति में धान बेचने वाले किसानों का कहना है कि टोकन कटवाने के बाद शुक्रवार को आए थे, लेकिन उनकी तौल नहीं हुई। चूंकि शनिवार और रविवार को केंद्र बंद रहते हैं, इसलिए अब उन्हें सोमवार तक रुकना पड़ेगा। उन्होंने चिंता जताई कि सोमवार को भी नंबर आने की कोई गारंटी नहीं है।

img 20251212 wa0123 1765574420

प्रशासन का दावा- लगातार की जा रही कार्रवाई इधर, जिला प्रशासन के अफसरों का दावा है कि धान के अवैध भंडारण पर लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही केंद्रों की भी निगरानी की जा रही है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अवैध धान भंडारण के खिलाफ अधिकारियों ने केस दर्ज किया है।

एक दिन पहले तीन गोदाम व दो किराना दुकानों में छापेमारी की गई थी, जबकि शुक्रवार को एक राइस मिल और प्रोविजन स्टोर पर छापेमारी कर तीन लाख रुपए का धान जब्त किया। बेलगहना नायब तहसीलदार समर्थ थवाईत, कोटा मंडी के उप निरीक्षक सीजी गोस्वामी व नीतिश नायक की टीम ने ग्राम कोनचरा के यंग प्रोविजन स्टोर से 117 कट्टी धान यानी 46 क्विंटल 80 किलो जब्त किया। वहीं, ग्राम मनगवां के अरिहंत राइस मिल से 122 कट्टा (48 क्विंटल 80 किलो) अवैध धान मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया। इस तरह तीन लाख रुपए का धान जब्त किया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में हिट एंड रन…टक्कर के बाद,फिर कुचलने की कोशिश:नाबालिग चला रहा था कार, हादसे में डॉक्टर की पसली और अंगूठा फ्रैक्चर, वाहन जब्त

June 21, 2026

अंतागढ़ में 2.65 लाख की अवैध शराब बरामद:आर्टिगा कार में मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाई जा रही थी 350 लीटर गोवा व्हिस्की, आरोपी गिरफ्तार

June 21, 2026

जांजगीर-चांपा में ISI स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार:किराए के मकान में रह रहा था, पाकिस्तान, सऊदी अरब के नंबरों से ISI संपर्क के सबूत मिले

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074917
Views Today : 112
Views Last 7 days : 4968
Views Last 30 days : 9419
Total views : 103005
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.