Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Meeting of district level officers in Janjgir-Champa Collectorate | जांजगीर-चांपा कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक: कलेक्टर ने धान खरीदी और मध्याह्न भोजन को लेकर दिए निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई – janjgir champa News
Breaking News

Meeting of district level officers in Janjgir-Champa Collectorate | जांजगीर-चांपा कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक: कलेक्टर ने धान खरीदी और मध्याह्न भोजन को लेकर दिए निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई – janjgir champa News

By adminDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
783ff604 8308 4f16 9ad7 45c82f1eb7ca 1765804028409
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी और मध्याह्न भोजन व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इन दोनों ही मामलों में किसी भी प्रकार की

.

धान खरीदी को एक संवेदनशील कार्य बताते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ काम करने को कहा। उन्होंने अवैध धान परिवहन और भंडारण पर लगातार कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। सभी नोडल अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

कलेक्टर ने किसान पंजीयन और ‘तुहर टोकन’ से संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि किसानों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि शासन की ओर से प्रदान की गई 24×7 टोकन सुविधा का फायदा प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचे।

cd3aed75 3f40 4a94 80a8 4544cd9d3ea5 1765804028410

मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच के निर्देश

मध्याह्न भोजन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर महोबे ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि है। उन्होंने विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जांच दल नियुक्त करने का आदेश

कलेक्टर ने मध्याह्न भोजन व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए जांच दल नियुक्त करने का आदेश दिया। उन्होंने सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और आदिवासी छात्रावासों में नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मानकों का नियमित परीक्षण कराया जाए।

b2555e65 51fc 4e37 8720 dfaf86fb91cb 1765804028410

लापरवाही पाए जाने पर होगी कार्रवाई

किसी भी कमी की स्थिति में तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि शासन के निर्देशानुसार भोजन परोसने से पहले शिक्षकों की ओर से उसे चखकर परीक्षण किया जाए और टेस्टिंग रजिस्टर में प्रतिदिन हस्ताक्षर कर प्रमाणित किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी जिले में महिला का सड़ा-गला शव खेत में मिला:3-4 दिन पहले ससुराल से मायके जाने निकली थी, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

May 26, 2026

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्याह किसी और से:मुंगेली में पीड़िता ने बात बंद किया तो फिर से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

May 26, 2026

सूरजपुर के जंगल में मिला नर कंकाल:हाथ और सिर पर अभी भी चिपकी है चमड़ी, फॉरेंसिक जांच हुई, गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाल रही पुलिस

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072043
Views Today : 147
Views Last 7 days : 1949
Views Last 30 days : 5038
Total views : 94755
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.