Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Medical College Hospital Surguja gets approval for blood component separation | मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल को मिली ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन की मंजूरी: सरगुजा में 4 साल पहले खरीदी गई थी मशीनें; मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Medical College Hospital Surguja gets approval for blood component separation | मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल को मिली ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन की मंजूरी: सरगुजा में 4 साल पहले खरीदी गई थी मशीनें; मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2024 11 02 at 143137e44898f2 1766518885
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सरगुजा के राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज को ब्लड कम्पोनेंट सेपरेशन की अनुमति मिल गई है। इस मान्यता के बाद अब हॉस्पिटल में एक यूनिट ब्लड को चार यूनिट में सेपरेट कर उपयोग किया जा सकेगा। मान्यता मिलने के अब ब्लड सेपरेशन मशीन के स्थापना की

.

कॉलेज में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2020-21 से ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन की खरीदी और इसके मान्यता को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई थी। कॉलेज प्रबंधन ने पूर्व में ही लगभग 45 लाख रुपए की लागत से मशीन की खरीदी कर ली, लेकिन ब्लड कम्पोनेंट सेपरेशन की अनुमति नहीं मिल पाई थी।

ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन की शुरू होगी सेवाएं

ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन की शुरू होगी सेवाएं

लंबे इंतजार के बाद मिली अनुमति

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने लगातार शासन से पत्राचार करने के साथ ही अन्य प्रक्रिया की पूर्ति की। लंबे इंतजार के बाद 23 दिसंबर की शाम खाद्य एवं औषधि प्रशासन छग द्वारा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हॉस्पिटल में स्थित ब्लड सेंटर को ब्लड सेपरेशन के लिए आधिकारिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

जारी एंडोर्समेंट लेटर के अनुसार वर्तमान में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला अस्पताल अंबिकापुर के नाम से संचालित ब्लड सेंटर को यह अनुमति दी गई है।

कंपोनेंट सुरक्षित रखने के लिए स्थापित फ्रिजर

कंपोनेंट सुरक्षित रखने के लिए स्थापित फ्रिजर

एक यूनिट से चार मरीजों को होगा फायदा

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में साल भर ब्लड की कमी बनी रहती है। ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन की व्यवस्था नहीं होने से एक यूनिट ब्लड के घटकों को अलग नहीं किया जा सकता था।

अब ब्लड के पैक्ड रेड सेल, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा, आईपी, प्लेटलेट कांसन्ट्रेट व क्रायोफ्रेसीविटेट में विभक्त किया जा सकता है। इस तरह एक यूनिट ब्लड का कई मरीजों को जरूरत के अनुसार प्रदान किया जाएगा।

सभी मशीनों की पहले ही खरीदी

ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन हेतु कंपोनेंट सेपरेटर मशीनों की खरीदी पहले हो चुकी है। लगभग 45 लाख रुपए खर्च कर मशीन खरीदने के साथ ही ब्लड बैंक के टेक्नीशियन को इसकी ट्रेनिंग दी गई थी।

इसके साथ ही फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा व अन्य कंपोनेंट को सुरक्षित रखने के लिए माइनस 40 डिग्री व माइनस 80 डिग्री वाले फ्रीजर उपलब्ध हैं। इसमें कंपोनेंट को 3 सालों तक सुरक्षित रखा जा सकता है। अब मशीनों लैब का लेआउट होने व अन्य कार्य के बाद जनवरी के महीने में मशीनों को चालू कर दिया जाएगा।

संभाग के लिए बड़ी उपलब्धि

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सीएस डा. आरसी आर्या ने कहा कि ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर की अनुमति मिली है। यह सरगुजा संभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धी है। हमारे पास मशीनें पहले से उपलब्ध हैं और जनवरी महीने तक मशीनों को शुरू किया जा सकेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

BJP बोली-देश के इतिहास का काला अध्याय है आपातकाल:आपातकाल की वर्षगांठ पर कांग्रेस को घेरा, कहा- यह लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था

June 24, 2026

District Chiefs Give Feedback; KC Venugopal, Alka Lamba Join 2026

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.