Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » MDMA Powder Seized, Punjab Smuggler Arrested
Breaking News

MDMA Powder Seized, Punjab Smuggler Arrested

By adminMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 9 1779263414
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 9 1779263414

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पंजाब से ड्रग्स (MDMA) मंगाकर बेचने वाले ट्रांसपोर्टर समेत 2 तस्करों को ACCU और चकरभाठा पुलिस ने पकड़ा है। दोनों मंगलवार देर रात चकरभाठा में ड्रग्स की सप्लाई करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें

.

सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि, चकरभाठा क्षेत्र में सूखा नशा का कारोबार चलने की जानकारी मिल रही थी। जिस पर उन्होंने चकरभाठा पुलिस के साथ ही ACCU की टीम को संदेहियों की जानकारी जुटाकर नजर रखने के निर्देश दिए थे।

इस बीच मंगलवार की देर रात मुखबिर से खबर मिली कि, ग्राम रहंगी के खोलीभाटा मैदान में एक संदिग्ध कार सीजी 28 एल 8130 खड़ी है। कार के भीतर मौजूद दो युवक किसी बड़े ग्राहक की तलाश में हैं। उनके पास भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ है।

ACCU की टीम के साथ घेराबंदी, MDMA ड्रग्स बरामद

इसकी जानकारी उन्होंने एसएसपी रजनेश सिंह को दी, जिसके बाद उनके मार्गदर्शन पर ACCU की टीम के साथ घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को देखकर कार सवार दोनों आरोपी घबरा गए और कार स्टार्ट कर भागने की कोशिश करने लगे।

टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर कार को रोका और दोनों युवकों को नीचे उतारा। जब कार और युवकों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से 26.05 ग्राम चमकीला नशीला पाउडर बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूला कि वे इसे खपाने और मोटी रकम कमाने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।

खुद के ट्रांसपोर्ट से युवक ने मंगाया था ड्रग्स

आरोपी चकरभाठा वार्ड नंबर 12 निवासी चंद्रेश बलेचा (29) ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता है। उसने अपने ट्रांसपोर्ट से पंजाब बॉर्डर के तस्कर से संपर्क कर पाउडर मंगाया था। जिसे चकरभाठा के महेश वर्मा (21) के साथ मिलकर महंगी कीमत के बेचने की फिराक में थे। उन्होंने इसके लिए कुछ लोगों से सौदा भी तय कर रखा था।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, दोनों भेजे गए जेल

आरोपियों से मिले 2.60 लाख रुपए कीमत की ड्रग्स (एमडीएमए), एक कार समेत 13 लाख रुपए का माल जब्त किया है। पुलिस ने चकरभाठा निवासी चंद्रेश बलेचा और महेश वर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। मंगलवार दोपहर दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर पुलिस ने जेल दाखिल किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लकीर के फकीर न बनें विवेचक; तकनीकी चूक से बच रहे अपराधी

May 21, 2026

‘मिट्टी तेल’ का ड्रामा:मकान हड़पने बहू ने दर्ज कराया था झूठा केस, मां की गवाही से खुला राज

May 21, 2026

बिल्हा में सरपंच पद के तीनों फार्म निरस्त, मस्तूरी में गूंजेगा चुनावी रण

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071302
Views Today : 17
Views Last 7 days : 1748
Views Last 30 days : 4227
Total views : 93310
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.