Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Mastermind of Rs 7 crore fraud arrested in Bhilai | भिलाई में 7 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: ठगी की रकम से खरीदी लग्जरी कार-मोबाइल जब्त, 30% कमीशन रखकर बाकी साथियों को देता था – durg-bhilai News
Breaking News

Mastermind of Rs 7 crore fraud arrested in Bhilai | भिलाई में 7 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: ठगी की रकम से खरीदी लग्जरी कार-मोबाइल जब्त, 30% कमीशन रखकर बाकी साथियों को देता था – durg-bhilai News

By adminOctober 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
79355f0e 4a44 4d93 aeb5 79734ee42dd4 1759508257130
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



79355f0e 4a44 4d93 aeb5 79734ee42dd4 1759508257130

निवेशकों से 4.5 करोड़ हड़पने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भिलाई में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य मास्टरमाइंड सोमेन्द्र पाटिल (28) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्मृति नगर थाना सुपेला पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरोह के अन्य आरोपी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके थ

.

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि सोमेन्द्र पाटिल सेक्टर-6 का निवासी है। उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर निवेशकों से करीब 7 करोड़ रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी की रकम से खरीदी गई 38 लाख रुपए की महिंद्रा कार (CG 07 CY 9080) और लगभग 40 लाख रुपए का गूगल फोन जब्त किया है।

20-40% मुनाफे का झांसा देकर निवेशकों को फंसाया

इस मामले में शिकायतकर्ता करण शर्मा ने पुलिस को बताया था कि उसने और उसके साथियों ने निशा बिजनेस कंसलटेंट प्रा. लि. और यूनिक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन में निवेश किया था। कंपनियों ने 20 से 40 प्रतिशत मुनाफा और एक साल में राशि दोगुनी करने का लालच देकर निवेशकों को फंसाया।

इस प्रकरण में पहले ही स्नेहांशु नामदेव, उसकी पत्नी डाली नामदेव, निशा मानिकपुरी, धातरी कोसरे और शुभम गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। उनसे पूछताछ और मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने पाटिल को पकड़ा।

आरोपी ने कमीशन के नाम पर लूटी करोड़ों की रकम

जांच में खुलासा हुआ कि सोमेन्द्र पाटिल निवेशकों से मिली रकम का लगभग 30 प्रतिशत कमीशन के तौर पर रखता था और शेष राशि मुख्य आरोपियों को देता था। पाटिल अकेले ही लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपए हड़प चुका था।

सीएसपी भिलाई ने बताया कि आरोपी ने ठगी की रकम का एक बड़ा हिस्सा चल-अचल संपत्ति में निवेश किया था। जब्त की गई कार और मोबाइल भी इसी ठगी के पैसे से खरीदे गए थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी की रकम की बरामदगी के लिए जांच जारी रखे हुए है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, एलटीटी से सांतरागाछी के बीच बिलासपुर-दुर्ग-रायपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

April 18, 2026

भीषण गर्मी में राहत… बिलासपुर में दोपहर 12 से 4 बजे तक बंद रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल, SSP ने जारी किए निर्देश

April 18, 2026

छत्तीसगढ़ में जानलेवा गर्मी का कहर, रायपुर-बिलासपुर में तापमान 43 डिग्री पार; लू और बिजली कटौती से हालात बेकाबू

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067677
Views Today : 13
Views Last 7 days : 918
Views Last 30 days : 3954
Total views : 88605
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.