Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » तीन छात्रों ने प्रदेश की मेरिट सूची में जगह बनाई:गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के मेधावी छात्रों को मंत्रियों ने दी बधाई
Breaking News

तीन छात्रों ने प्रदेश की मेरिट सूची में जगह बनाई:गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के मेधावी छात्रों को मंत्रियों ने दी बधाई

By adminApril 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
343e820c 6b89 42b4 9070 535e907ab6d0 1777521171326
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



343e820c 6b89 42b4 9070 535e907ab6d0 1777521171326
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के तीन छात्रों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। इन मेधावी स्टूडेंट्स को प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने वीडियो कॉल के माध्यम से बधाई दी। दोनों मंत्रियों ने छात्रों और उनके पेरेंट्स से चर्चा की। उन्होंने स्टूडेंट्स के परिश्रम की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह देश व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर और डीईओ ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की प्रशासनिक स्तर पर कलेक्टर लीना कमलेश मांडवी और जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने भी इन छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया इन छात्रों की उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। यह सफलता दर्शाती है कि ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बावजूद लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है। इन छात्रों ने अपने माता-पिता, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 2 सालों की अपेक्षा इस साल अच्छा रहा रिजल्ट सोशल मीडिया पर भी लोगों ने कलेक्टर लीना कमलेश मांडवी को इस सफलता के लिए बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। पिछले दो सालों के परिणामों की तुलना में इस साल जिले ने उल्लेखनीय सुधार किया है। जिले की रैंकिंग 32वें स्थान से बढ़कर 14वें और 15वें स्थान पर पहुंच गई है। ताहिरा को सिविल सर्विस के जरिए देश सेवा करना है ​सफलता की इस लिस्ट में में पेंड्रा की ताहिरा खान ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की टॉप-10 सूची में चौथा स्थान हासिल किया है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा ताहिरा ने 500 में से 488 अंक अर्जित किया है। एक साधारण व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखने वाली ताहिरा ने अपनी सफलता का मंत्र प्रतिदिन 6 घंटे की नियमित पढ़ाई को बताया है और अब वे सिविल सर्विस के जरिए देश सेवा का सपना देख रही हैं। ओमकार का आईएएस अधिकारी बनने का लक्ष्य वहीं नवागांव के ओमकार कैवर्त ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के छात्र ओमकार के माता-पिता खेती और नाश्ते का ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ओमकार की कड़ी मेहनत ने आज उन्हें गर्व करने का अवसर दिया है। भविष्य में आईएएस अधिकारी बनने का लक्ष्य रखने वाले ओमकार रोजाना 8 से 9 घंटे अध्ययन को अपनी प्राथमिकता देते रहे हैं। भूमिका को डॉक्टर बनना है ​इसी कड़ी में जिले का मान बढ़ाते हुए गौरेला की छात्रा भूमिका परतोति ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल किया है। विज्ञान संकाय की छात्रा भूमिका अब डॉक्टर बनकर चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देना चाहती हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Jagdalpur Women Fight Over Land Dispute; Councillor Involved

April 30, 2026

शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने पिता:कोरबा में नाबालिग ने ईंट से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा

April 30, 2026

उत्तर छत्तीसगढ़ में लू के थपेड़े, अधिकतम तापमान 41 डिग्री:सरगुजा में बादल छाए रहने से बढ़ी उमस, दो दिनों में फिर बदलेगा मौसम

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069285
Views Today : 100
Views Last 7 days : 954
Views Last 30 days : 4059
Total views : 90288
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.