Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Marwari Yuva Manch celebrated Diwali with children | मारवाड़ी युवा मंच ने बच्चों संग मनाया दीपावली उत्सव: ग्रामीण बच्चों संग बांटी खुशियां; मनेंद्रगढ़ के घुटरा में आयोजन – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News
Breaking News

Marwari Yuva Manch celebrated Diwali with children | मारवाड़ी युवा मंच ने बच्चों संग मनाया दीपावली उत्सव: ग्रामीण बच्चों संग बांटी खुशियां; मनेंद्रगढ़ के घुटरा में आयोजन – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

By adminOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
707cc4a9 6bed 4ffd b24c 9f2ed0ecec70 1760180783147
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मनेन्द्रगढ़ जिले में सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच ने दीपावली से एक हफ्ते पहले ग्राम घुटरा में “दीपावली उत्सव” का भव्य आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण स्कूली बच्चों के बीच खुशियां बांटना और उन्हें त्योहार की उमंग से जोड़ना था। कार्यक्रम में

.

उत्सव की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों के मनोरंजन के लिए एक जादू का शो प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर बच्चे मंत्रमुग्ध हो गए। जादूगर के हर करतब पर बच्चों की तालियां गूंज उठीं और स्कूल प्रांगण आनंद व हंसी से भर गया।

जादू शो के बाद सभी बच्चों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया। खाने के बाद संस्था के सदस्यों ने बच्चों को मिठाई, चॉकलेट और पटाखे वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर चमकती मुस्कान और उल्लास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। इस अवसर पर शिक्षकों और ग्रामवासियों ने भी उपस्थित होकर इस अनूठी पहल की सराहना की।

21a51766 a845 4512 b25a d379aa3d8c07 1760180783153

जरूरतमंद समुदायों के बीच खुशियां बांटने का प्रयास

संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच समाजसेवा के कई क्षेत्रों में सक्रिय है। हर वर्ष दीपावली, होली और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर मंच द्वारा जरूरतमंद बच्चों और ग्रामीण समुदायों के बीच खुशियां बांटने का प्रयास किया जाता है। उनका उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा खुद को समाज से अलग महसूस न करे।

ce46a050 21dc 45a7 a242 6575efbd496a 1760180783148

सभी ने मिलकर बच्चों के साथ दीपावली मनाई

कार्यक्रम में संस्था के सचिव, कोषाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ प्रमुख सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों के साथ दीपावली मनाई और उन्हें सुरक्षित रूप से पटाखे चलाने तथा स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों और शिक्षकों ने संस्था को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और सामाजिक जुड़ाव बढ़ाते हैं। उन्होंने इस पहल को दीपावली की सच्ची भावना, “खुशियां बांटने और दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाने” को साकार करने वाला बताया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Dhamtari SP Line Attaches Constable For Assaulting Trucker

June 18, 2026

FB आईडी से कर रहा था युवती के फोटोस वाइरल:राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से दबोचा गया, तेलंगाना का है आरोपी

June 18, 2026

युवती को ब्लैकमेल करने वाले मामले में तीसरी गिरफ्तारी:जांजगीर-चांपा में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, 70 हजार मांगे थे

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074602
Views Today : 62
Views Last 7 days : 5586
Views Last 30 days : 9826
Total views : 102632
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.