Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Married woman and minor gang-raped, ASI suspended, station in-charge attached to line | विवाहिता व नाबालिग से गैंगरेप, ASI सस्पेंड,थानेदार लाइन अटैच: पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR,सरगुजा IG ने की कार्रवाई, विवाहिता ने लगा ली थी फांसी – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Married woman and minor gang-raped, ASI suspended, station in-charge attached to line | विवाहिता व नाबालिग से गैंगरेप, ASI सस्पेंड,थानेदार लाइन अटैच: पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR,सरगुजा IG ने की कार्रवाई, विवाहिता ने लगा ली थी फांसी – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 06 at 151226 1765014246
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में सितंबर माह में विवाहिता और नाबालिग से झारखंड के तीन युवकों ने गैंगरेप किया। घटना की रात विवाहिता ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मामले की जांच में गैंगरेप की शिकायत के बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की।

.

शिकायत मिलने पर सरगुजा IG ने जांच अधिकारी ASI को सस्पेंड कर उसके खिलाफ DE के आदेश दिए हैं। सनावल थानेदार को लाइन अटैच किया गया है। मामले में करीब दो माह बाद नाबालिग से गैंगरेप और विवाहिता को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला सनावल थाने में दर्ज हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, 07 सितंबर 2025 को सनावल थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय विवाहिता अपनी भतीजी 14 वर्ष के साथ लकड़ी लेने जंगल गई थी। जंगल में दोनों के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने दोनों को धमकी दी कि किसी को घटना की जानकारी दी तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। 07 सितंबर की रात विवाहिता ने घर के पटाव (पाटन) में चढ़कर फांसी लगा ली

संदिग्ध परिस्थिति में फांसी में झूलता मिला था महिला का शव

संदिग्ध परिस्थिति में फांसी में झूलता मिला था महिला का शव

पिता ने गैंगरेप की शिकायत की, नहीं लिखी गई FIR 08 सिंतबर को विवाहिता का शव मिला तो पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया एवं परिजनों को सौंप दिया। घटना की जानकारी मिलने पर विवाहिता का पति जो काम करने के लिए जबलपुर मध्यप्रदेश गया था, वापस लौटा। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मामले में परिजनों को पता चला कि विवाहिता एवं नाबालिग के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सनावल पुलिस ने मामले में FIR तक दर्ज नहीं की।

विवाहिता के पिता ने सनावल पुलिस को आवेदन सौंपा और झारखंड के कुसुमियादागर निवासी तीन युवकों सैयद अली (21 वर्ष), फैयाज अंसारी (22 वर्ष), सोनू अंसारी (30 वर्ष), द्वारा बेटी के साथ गैंगरेप करने की शिकायत SDOP रामानुजगंज से की थी।

पिता ने आरोप लगाया कि युवकों ने विवाहिता को फोन कर जंगल में बुलाया था। युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसकी हत्या भी कर दी।

शिकायत मिलने पर IG ने की कार्रवाई बलरामपुर पुलिस ने मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं की तो विवाहिता के पिता ने इसकी शिकायत सरगुजा IG दीपक कुमार झा से की। IG झा ने मामले की जांच कराई। जांच में नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप करने की पुष्टि हुई।

IG के निर्देश पर नाबालिग से गैंगरेप एवं विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में सनावल थाने में दो FIR दो माह बाद दर्ज की गई। नाबालिग से गैंगरेप के मामले में धारा 4 चाइल्ड, 70(2) के तहत व विवाहिता को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में सैयद अंसारी, साजिद अंसारी व फैयाज अंसारी के खिलाफ धारा 108, 3 (5), 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

सरगुजा आईजी ने जांच अधिकारी, सनावल थाने के ASI को सस्पेंड कर दिया है और विभागीय जांच का आदेश दिया है। मामले में लापरवाही मिलने पर सनावल थाना प्रभारी SI गजपति मिर्रे को लाइन अटैच कर दिया गया है। सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। मामले में कड़ी कार्रवाई होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074971
Views Today : 51
Views Last 7 days : 2697
Views Last 30 days : 9117
Total views : 103059
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.