Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Manikpur mine worker dies in road accident | मानिकपुर खदान कर्मी की सड़क हादसे में मौत: ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा, कार से बचने सड़क पर खड़े ब्रेकडाउन वाहन से टकराई बाइक – Korba News
Breaking News

Manikpur mine worker dies in road accident | मानिकपुर खदान कर्मी की सड़क हादसे में मौत: ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा, कार से बचने सड़क पर खड़े ब्रेकडाउन वाहन से टकराई बाइक – Korba News

By adminDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
da6ca31e 0bbc 4bd2 9a6e 3206474ea9d5 1765640956312
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में एक सड़क हादसे में मानिकपुर खदान के एक कर्मी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी मामूली रूप से घायल हो गया। यह घटना शनिवार को उरगा थाना क्षेत्र के तरदा मुख्य मार्ग पर हुई। पुलिस ने पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

.

जांजगीर जिले के पंतोरा स्थित बुढ़ना गांव निवासी 23 वर्षीय रवि शंकर यादव अपने एक साथी के साथ मानिकपुर खदान से काम कर घर लौट रहे थे। तरदा के पास उनकी बाइक सड़क पर खड़े एक ब्रेकडाउन हाईवे वाहन से टकरा गई। दोनों युवक हाईवे के पहिए के नीचे आ गए और बेहोश हो गए। राहगीरों ने उन्हें तत्काल कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

34c88b03 ce46 4d7d 89ec 0accc5d384d8 1765640956362

कार से बचने, सड़क पर खड़े वाहन से टकरा गई

अस्पताल में डॉक्टरों ने रवि शंकर यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके साथी को मामूली चोटें आईं और वह होश में आ गया।

घायल साथी ने पुलिस को बताया कि वह बाइक चला रहा था और रवि शंकर पीछे बैठा था। सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से बचने के प्रयास में उनकी बाइक सड़क पर खड़े वाहन से टकरा गई।

af3b7719 513c 4c4c b18f b99fdd9026f1 1765640956372

रवि शंकर ड्राइवर के पद पर काम करता था

रवि शंकर यादव और उसका साथी मानिकपुर खदान में एक निजी कंपनी में काम करते थे। रवि शंकर ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। मृतक के पिता मिंझ राम ने बताया कि रवि शंकर उनके दो बेटों में सबसे बड़ा था और घर का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। उन्हें फोन पर बेटे की मौत की खबर मिली, जिसके बाद वे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे।

8bc65332 52a1 466b 87cb ca033833aff0 1765640956334

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने जानकारी दी कि परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुख्यमंत्री साय करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन:राजनांदगांव में प्रगतिशील किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

June 22, 2026

झाड़-फूंक के बहाने 1 महीने के मासूम का अपहरण:जशपुर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल बरामद किया, आरोपी महिला गिरफ्तार

June 22, 2026

उदंती-सीतानदी रिजर्व में हाथियों का जलक्रीड़ा ट्रैप कैमरे में कैद:शावकों संग 3 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित झिरिया में करते दिखे अठखेलियां

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074923
Views Today : 3
Views Last 7 days : 2649
Views Last 30 days : 9069
Total views : 103011
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.