Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म:जशपुर में युवती को गर्भवती कर मुकरा आरोपी, फरसाबहार पुलिस ने भेजा जेल
Breaking News

शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म:जशपुर में युवती को गर्भवती कर मुकरा आरोपी, फरसाबहार पुलिस ने भेजा जेल

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e0efbacf 07a9 4ee1 a7d4 c05b92073071 1778077400001
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



e0efbacf 07a9 4ee1 a7d4 c05b92073071 1778077400001
जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से लगातार दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की 21 वर्षीय युवती ने 5 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि गांव का ही 28 वर्षीय लोकेश पिछले तीन सालों से प्रेम संबंध और शादी का भरोसा देकर उसे अपने झांसे में रखे हुए था। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही और आरोपी शादी का आश्वासन देता रहा। घर ले जाकर बनाया संबंध, फिर बार-बार दोहराया रिपोर्ट के मुताबिक, 15 फरवरी 2023 की रात आरोपी युवती को घूमने के बहाने अपने घर ले गया। वहां शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करता रहा। गर्भवती होने पर कराया गर्भपात इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। आरोप है कि आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया। इसके बावजूद वह शादी का आश्वासन देता रहा और बात को टालता रहा। दोबारा बनाया संबंध, फिर मुकरा पीड़िता ने बताया कि 19 सितंबर 2025 को आरोपी ने उसे फिर अपने घर बुलाया और शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए, जिससे वह दोबारा गर्भवती हो गई। जब युवती ने इस बार शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। IPC की धाराओं में केस, आरोपी गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए फरसाबहार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 366, 376, 376(2)(N) और 318 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एसएसपी बोले – ऐसे मामलों में सख्ती जारी एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों को लेकर पुलिस बेहद संवेदनशील है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शादी का झांसा देकर शोषण करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मरवाही वनमंडल में 1000 से ज्यादा सागौन पेड़ कटे:पंडरीपानी क्षेत्र में अवैध कटाई, छापेमारी में घरों से लकड़ी बरामद; वन विभाग जांच में जुटा

May 6, 2026

Jora Nitrazepam Tablets Seized, 2 Arrested

May 6, 2026

कोरबा में 90 से अधिक बदमाशों की परेड:ASP ने दी सख्त चेतावनी, मुख्यधारा से जुड़ने की समझाइश

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069690
Views Today : 43
Views Last 7 days : 597
Views Last 30 days : 3836
Total views : 90734
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.