बालोद| ग्राम परसतराई में महिला के गले से 1.80 लाख के सोने की चेन को खींचकर अज्ञात आरोपी बाइक से फरार हो गया। इस मामले में अर्जुंदा थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 304 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इंदिरा साहू ने जानकारी दी है कि शनिवार
.
इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति हेलमेट लगाकर आया और ईनो सामान खरीदा। उस व्यक्ति को सामान देने के बाद घर अंदर चली गई। कुछ देर बाद वह दोबारा दुकान में आकर टेबल को हाथ से ठोक रहा था। उसने मिक्चर दो कहकर बोला। दुकान से चार पैकेट मिक्चर दिया। जिसके बाद वह एक पैकेट और मांगते हुए छत्तीसगढी में बोला कि अउ एक पैकेट मिच्चर दे दाई तब मैं एक पैकेट को तोड़ रही थी। तभी गले में पहने सोने की चेन को खींचकर वह बाइक से फरार हो गया। नाती कृष्णा साहू को आवाज देने पर वह आया, तब तक बाइक सवार व्यक्ति वहां से जा चुका था।
<
