Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बचपन को नशे में उलझता देख विचलीत हुई ममता,जशपुर के इस गांव में शराब बंदी की मांग लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं………….
छत्तीसगढ़

बचपन को नशे में उलझता देख विचलीत हुई ममता,जशपुर के इस गांव में शराब बंदी की मांग लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं………….

By AdminSeptember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
31sept
शराब बंदी की मांग को लेकर सड़क में उतरी बुलडेगा की महिलाएं
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर (रोहित यादव)ः जिल हाथों में बस्ता और खेल सामग्री होना चाहिए,उन हाथों में शराब की बोतल देख कर माताओं के सब्र का बांध टूट गया और वे शराब बंदी की मांग करती हुई सड़क में उतर आई। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए शराब बंदी की मांग की। कोतबा पुलिस को ज्ञापन सौंप कर शराब के अवैध कारोबार बंद करने में सहयोग की अपील की। मामला जिले के पत्थलगांव ब्लाक के कोतबा चौकी क्षेत्र के बुलडेगा गांव की है। सौपे गए ज्ञापन में महिलाओं ने बताया है कि उनके गांव में शराब का अवैध कारोबार चरम सीमा पर पहुंच गया है। गांव के लगभग हर घर के बच्चे,युवा और बुजुर्ग नशे के आदि हो चुके हैं। इससे परिवार में कलह हो रहा है और परिवार बिखर रहे हैं। महिलाओं का आरोप है कि शराब की नशे की चपेट में बच्चे भी आने लगे हैं। पुस्तक कापी छोड़ कर बच्चों के हाथों में शराब की बोतलें नजर आने लगी है। इस पर महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया और शनिवार को वे सड़क में उतर आई।
संघर्ष के लिए किया समिति का गठन –
अपने गांव बुलडेगा में शराब बंदी के लिए संकल्प लेते हुए महिलाओं ने संघर्ष समिति का गठन किया है। इस समिति में गांव की लगभग सभी महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं ने बताया कि गांव में जब तक अवैध शराब बनना बंद नहीं होता है,तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इसके लिए महिलाओं ने पुलिस से भी सहयोग मांगा है।
जिले में पहले भी होता रहा है आंदोलन –
शराब बंदी की मांग को लेकर जिले में महिलाएं पहले भी मांग उठाती रही हैं। जिला मुख्यालय जशपुर के नजदीकी ग्राम गिरांग और घोलेंग की महिलाआों ने समिति बना कर शराब के अवैध कारोबारियों के घर सीधी कार्रवाई करने जैसा आंदोलन करने का साहस दिखाया था। इस कार्रवाई में महिलाएं अवैध कारोबाारियों के घर में घुस कर बना कर रखे गए शराब,महुआ और लाहन के साथ बर्तनों को भी नष्ट कर देती थी। इस तरह का दृश्य जिले के फरसाबहार ब्लाक के कोल्हेनझरिया में भी देखने को मिला था। इस गांव में भी पूर्ण शराब बंदी की मांग को लेकर लंबे समय तक आंदोलन चलता रहा था। शराब बंदी की आशा के साथ कोल्हेनझरिया में पुलिस चौकी की मांग उठी थी। कोल्हेनझरियों में पुलिस चौकी स्थापित हो चुकी है। लेकिन पूर्ण शराब बंदी का सपना पूरा नहीं हुआ है।
‘‘मामले में चौकी प्रभारी को बुलडेगा में अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाइ्र करने का निर्देश दिया गया है।’’
शशि मोहन सिंह,एसएसपी,जशपुर।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070915
Views Today : 176
Views Last 7 days : 1745
Views Last 30 days : 4115
Total views : 92707
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.