![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक हाथी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। खेत में जंगली सुअर को मारने के लिए करंट वाला तार लगाया गया था, जिसमें हाथी फंस गया। हादसे की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह घटना तमनार
.
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर ग्राम केराखोल में ग्रामीणों ने एक खेत के करीब वयस्क नर हाथी का शव देखा। जिसके बाद मामले की जानकारी वन अमला को लगी। ऐसे में तमनार रेंजर समेत अन्य अधिकारी और वनकर्मी मौके पर पहुंचे।
प्रारंभिक जांच में यह बात आमने आई कि जंगली सुअर की मारने के लिए लगाए गए करंट तार की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई है। जिसके बाद वन अमला द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
दल से बिछड़ कर आया हाथी
बताया जा रहा है कि तमनार रेंज के केराखोल क्षेत्र में हाथियों का मूवमेंट नहीं है। न ही यह हाथी प्रभावित क्षेत्र है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि दल से बिछड़ कर रात में यह हाथी आया होगा।
संदिग्धों की पहचान की जा रही
तमनार रेंजर विक्रांत विजेंद्र ने बताया कि दोपहर में घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर आगे की जांच की जा रही है। हाथी की मौत करंट से होने की बात सामने आई है। मामले में करंट तार लगाने वाले संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पूछताछ कर आगे की कार्रवाई जारी है।
<
