Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Major action in two and a half year old BSP accident | ढाई साल पुराने बीएसपी हादसे में बड़ी कार्रवाई: बीएसपी के मुख्य महाप्रबंधक और शिफ्ट इंचार्ज के साथ ठेकेदार को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार – durg-bhilai News
Breaking News

Major action in two and a half year old BSP accident | ढाई साल पुराने बीएसपी हादसे में बड़ी कार्रवाई: बीएसपी के मुख्य महाप्रबंधक और शिफ्ट इंचार्ज के साथ ठेकेदार को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार – durg-bhilai News

By adminDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1582651030 2215 1765627822
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में ढाई साल पहले हुए ठेका श्रमिक हादसे के मामले में भिलाई भट्ठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसपी के दो अधिकारियों और एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एसएमएस-02 के मुख्य महाप्रबंधक, शिफ्ट

.

पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार।

थाना भिलाई भट्ठी प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि 25 अप्रैल 2023 को बीएसपी के एसएमएस-02 कंटीन्यूअस कास्टिंग शॉप के कास्टर नंबर-06 में इक्यूपमेंट कूलिंग पाइप लाइन बदलने का कार्य चल रहा था। इस दौरान पाइप शिफ्टिंग के समय वहां मौजूद ज्वलनशील पदार्थ में अचानक आग लग गई। हादसे में मौके पर काम कर रहे चार ठेका श्रमिक राजू तांडी, रमेश मौर्य, अमित सिंह और रंजित सिंह गंभीर रूप से झुलस गए थे। सभी को उपचार के लिए सेक्टर-09 अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान रंजित सिंह की मौत हो गई थी।

सामने आई थी प्रबंधन की लापरवाही घटना के बाद थाना भिलाई भट्ठी में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि यह दुर्घटना सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के कारण हुई। पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि बीएसपी के कारखाना प्रबंधन और संबंधित ठेका कंपनी द्वारा आवश्यक सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे और उपेक्षापूर्ण तरीके से कार्य कराया जा रहा था, जिसके चलते यह प्राणांतक हादसा हुआ।

जांच होने के बाद हुई गिरफ्तारी जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार पाए गए बीएसपी एसएमएस-02 के मुख्य महाप्रबंधक सुशांता कुमार घोषाल (56 वर्ष), निवासी क्वार्टर नंबर बीकेडी-21, सेक्टर-09। शिफ्ट इंचार्ज यांत्रिकी धीरेन्द्र कुमार कुशवाहा (30 वर्ष), निवासी क्वार्टर नंबर 06/ए, सड़क-51, सेक्टर-08 और मारूति कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार अभय कुमार (57 वर्ष), निवासी प्लॉट नंबर-9, विद्या विहार, नेहरू नगर पश्चिम, चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला को गिरफ्तार किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

उदंती-सीतानदी रिजर्व में हाथियों का जलक्रीड़ा ट्रैप कैमरे में कैद:शावकों संग 3 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित झिरिया में करते दिखे अठखेलियां

June 21, 2026

कोरबा में हिट एंड रन…टक्कर के बाद,फिर कुचलने की कोशिश:नाबालिग चला रहा था कार, हादसे में डॉक्टर की पसली और अंगूठा फ्रैक्चर, वाहन जब्त

June 21, 2026

अंतागढ़ में 2.65 लाख की अवैध शराब बरामद:आर्टिगा कार में मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाई जा रही थी 350 लीटर गोवा व्हिस्की, आरोपी गिरफ्तार

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074921
Views Today : 1
Views Last 7 days : 2647
Views Last 30 days : 9067
Total views : 103009
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.