![]()
राजधानी में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज किया है। नशे के खिलाफ एक माह के भीतर 120 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई। गांजा समेत अन्य सूखे नशे बेचने वाले 60 से ज्यादा तस्करों को जेल भेजा गया। इनमें खमतराई इलाके के 15 गांजा तस्करों को भी पुलिस
.
खमतराई पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के डेरा पारा से सबसे ज्यादा गांजा व अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें थीं। वहां लगातार छापेमारी की गई। इस दौरान आधा दर्जन महिलाओं को शराब बेचते हुए पकड़ा गया। गांजा तस्करी करने वाले 15 लोगों को जेल भेजा गया। इनमें अधिकांश आरोपी दुर्ग-राजनंदगांव के थे, जो गांजा तस्करी के लिए रायपुर में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। उन्होंने निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था।
आरोपियों के मकान जब खाली मिले तो उनके मकानों के संबंध में निगम से जानकारी मांगी गई। निगम ने अतिक्रमण होने की पुष्टि की। सभी मकानों में बिजली भी सप्लाई भी हुई थी। इसकी जानकारी बिजली विभाग से भी मांगी गई, जो अवैध पाई गई।
इसके बाद तस्करों के मकानों पर कार्रवाई के लिए निगम और बिजली विभाग को चिट्ठी लिखी गई। मंगलवार को पुलिस की टीम ने निगम के अमले के साथ मिलकर अतिक्रमण करने वाले 15 मकानों को तोड़ दिया। इन मकानों में कोई नहीं था, जबकि वहां रहने वाले 13 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया गया है और उन्हें मकान छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
तेलीबांधा-कुकुरबेड़ा में भी इसी तरह की शिकायतें खमतराई के अलावा तेलीबांधा और कुकुरबेड़ा के डेरा पारा में भी सूखा नशा बेचने की सबसे अधिक शिकायतें हैं। यहां से गांजा के साथ टेबलेट और सिरप भी खुले आम बेचे जा रहे हैं। पुलिस छापा मारकर इन्हें पकड़ती है, लेकिन इनके परिजन नशे का कारोबार शुरू कर देते हैं। वहीं आरोपी भी जेल से छूटकर फिर से गांजा बेचने लगते हैं। इसलिए इन इलाकों में भी तस्करों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।
गांजा पीने वालों पर भी कार्रवाई रायपुर में पुलिस तस्करों के साथ नशा करने वालों पर भी कार्रवाई कर रही है। नए कानून में गांजा पीने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान दिया गया है। इसलिए जो भी गांजा पीते हुए पकड़े जा रहे हैं। उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
लगातार की जाएगी कार्रवाई नशे का अवैध कारोबार करने वाले अन्य जिलों और दीगर राज्यों से आकर खाली सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करते हैं। धीरे-धीरे ये बस्ती बना लेते हैं और फिर वहीं से नशे का अवैध कारोबार चलता है। इसलिए निगम के साथ मिलकर ऐसे जगहों पर कार्रवाई की जा रही है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। लखन पटले, एएसपी रायपुर
तेलीबांधा में गांजा तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार
तेलीबांधा इलाके में गांजे की तस्करी करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तलाशी के दौरान 6 किलो गांजा मिला। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि गुज्जर गोपाल और मिलू कुमार दोनों गांजा तस्कर हैं।
ओडिशा से 6 किलो गांजा लेकर आए थे। उसे अवंति विहार तालाब के पास पुड़िया बनाकर बेच रहे थे। मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों की तलाशी ली गई। आरोपियों का मोबाइल जांच के लिए लैब भेजा गया है। ओडिशा के तस्करों की जानकारी निकाली जा रही है।
<
