Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Mahasamund Bus Passenger Jewellery Seized
Breaking News

Mahasamund Bus Passenger Jewellery Seized

By adminApril 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs11776777813 1776791747
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने 46 लाख रुपए से ज्यादा के चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। यह कार्रवाई नेशनल हाईवे के 53 रेहटीखोल चेक पोस्ट पर की गई, जहां एक बस में यात्री के पास से करीब 18.590 किलोग्राम चांदी के गहने बरामद हुए।

.

यात्री ओडिशा का रहने वाला है, जो रायपुर आ रहा था। वह गहनों के संबंध में कोई लिखित दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जब्त सामान की जानकारी आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय को भेजी गई है। मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि एक महीने पहले भी महासमुंद पुलिस ने 54 लाख के चांदी के आभूषण बरामद किए थे। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर गहने और वाहन दोनों को जब्त किया गया था।

सिंघोड़ा पुलिस ने 46 लाख रुपए से ज्यादा के चांदी के आभूषण जब्त किए हैं।

सिंघोड़ा पुलिस ने 46 लाख रुपए से ज्यादा के चांदी के आभूषण जब्त किए हैं।

दरअसल, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने ओडिशा की ओर से आ रही ‘श्री श्याम ट्रैवल्स’ की एक बस को रेहटीखोल चेक पोस्ट पर रोका। जांच के दौरान, एक यात्री के पास मौजूद बैग संदिग्ध लगा, जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई।

ओडिशा से रायपुर ला रहा था चांदी के गहने

पूछताछ में यात्री ने अपनी पहचान कटक, ओडिशा निवासी राज किशोर शर्मा उर्फ राजू (58) बताई। उसके नीले रंग के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर 3 प्लास्टिक डिब्बों में रखे 600 नग चांदी के पायल मिले।

यात्री से पुलिस को नहीं मिला कोई लिखित दस्तावेज

यात्री बरामद चांदी के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं पेश कर पाया। पुलिस ने यात्री को धारा 94 बी.एन.एस. के तहत नोटिस जारी किया गया। फिलहाल, पुलिस ने धारा 106 के तहत चांदी के आभूषणों को जब्त कर लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जब्त सामान की जानकारी आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय, छत्तीसगढ़ को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

फिलहाल, पुलिस ने धारा 106 के तहत चांदी के आभूषणों को जब्त कर लिया है।

फिलहाल, पुलिस ने धारा 106 के तहत चांदी के आभूषणों को जब्त कर लिया है।

एक महीने पहले भी पकड़े गए थे चांदी के आभूषण

इस से पहले भी महासमुंद के कोमाखान में तलाशी के दौरान कार से चांदी बरामद की गई थी। कार की बीच वाली सीट पर रखे तीन बैगों में 10 प्लास्टिक डिब्बों में पैक कुल 41 पैकेट चांदी के फैंसी आभूषण थे। जब्त किए गए आभूषणों का वजन 21.089 किलोग्राम था और इनकी अनुमानित कीमत 54 लाख 60 हजार रुपए बताई गई थी।

कार में सवार व्यक्तियों ने अपनी पहचान टिकेश कुमार साहू (38), निवासी बाना, थाना उरला, जिला रायपुर और विरेन्द्र प्रधान (50), निवासी मठपारा, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर के रूप में बताई थी। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे इन आभूषणों को ओडिशा से रायपुर ले जा रहे थे।

हालांकि, वे इन आभूषणों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए थे। वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 94 के तहत नोटिस जारी कर उनसे कागजात मांगे। संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिए जाने पर, गवाहों की उपस्थिति में पुलिस ने आभूषणों और वाहन दोनों को जब्त कर लिया था।

……………………….

इस से संबंधित यह खबर भी पढ़िए

महासमुंद में 21 किलो चांदी के आभूषण जब्त:ओडिशा से रायपुर ले जाई जा रही कार से 54.60 लाख के गहने बरामद

कोमाखान पुलिस ने 21.089 किलोग्राम के चांदी के आभूषण जब्त किए है

कोमाखान पुलिस ने 21.089 किलोग्राम के चांदी के आभूषण जब्त किए है

महासमुंद में कोमाखान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। जब्त किए गए आभूषणों का वजन 21.089 किलोग्राम है और इनकी अनुमानित कीमत 54 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी:कैश व जेवरात से भरे हैंडबैग को ले भागा चोर, यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाएं, FIR दर्ज

June 23, 2026

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

GPM में सांप के डसने से महिला की मौत:रिश्तेदार बोले- इलाज में लापरवाही हुई, प्रबंधन बोला- 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए थे

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075229
Views Today : 351
Views Last 7 days : 3195
Views Last 30 days : 10023
Total views : 104252
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.