![]()
पुलिस ने 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस ने शराब तस्करों पर कार्रवाई की है। 3 लग्जरी वाहन से करीब 2750 नग गोवा व्हिस्की की तस्करी की जा रही थी। भानपुरी में पुलिस को जानकारी मिलते पकड़ा गया। पुलिस ने 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं जब्त शराब की कीमत लगभग 3 लाख 52
.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन गाड़ियों में मध्य प्रदेश निर्मित शराब की छत्तीसगढ़ में तस्करी की जा रही है। इसी सूचना पर मुखबिर के बताए अनुसार भानपुरी पुलिस फरसागुड़ा से मुरकुची मार्ग पहुंची। जहां रेड की कार्रवाई की। पुलिस ने तीन वाहनों को पकड़ा। वाहनों की जब तलाशी ली गई तो शराब की कुल 52 पेटी बरामद की गई।
वहीं शराब के संबंध में उनके पास कोई वैध दस्तावेज भी नहीं थे। जिसके बाद पुलिस ने 3 वाहनों से कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये दुर्ग, भिलाई, कोंडागांव और बस्तर जिले के रहने वाले हैं। ASP महेश्वर नाग ने कहा कि तस्करों पर लगातार कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने इन्हें पकड़ा
1. मयंक गणवीर (23), दुर्ग
2. अमन राय (25), दुर्ग
3. धनराज सिंह ठाकुद (26), दुर्ग
4. चिराग यादव (19), दुर्ग
5. हुपेंद्र नाग (28), बस्तर
6. जितेंद्र कुर्रे (30), कोंडागांव
7.परमेंद्र कुर्रे (24), कोंडागांव
<
