ट्रेंड के चक्कर में पहुंच गए थाने।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कुछ लोगों ने इनोवा कर के ऊपर चढ़कर, कार खींचते हुए, फाटक पर लटक कर एक रील बनाई थी। हीरोपंती दिखाते ये जब रील वायरल हुई तो ट्रैफिक पुलिस इनके घर पहुंच गई। कार को जब्त किया और करीब 3 हजार 100 रुपए का चालान काटा। मामल सिट
.
दरअसल, वाहन क्रमांक CG18 K6300 पर 6 लड़के स्टंट कर रहे थे। इनमें एक ड्राइविंग सीट पर बैठकर गाड़ी चला रहा था। दूसरा कार को खींच रहा था। तीसरा दरवाजे पर लटका हुआ था। चौथा गाड़ी के ऊपर खड़ा था। पांचवा कार की डिग्गी में बैठा था और छठवां युवक बोनट पर लेटा हुआ था।

रील वायरल हुई तो ट्रैफिक पुलिस इनके घर पहुंच गई।
सोशल मीडिया में ट्रेंड के चलते इन्होंने भी रील बनाई और वायरल कद दी। जिसके बाद पुलिस ने सबसे पहले वाहन का पता लगाया। जिसके बाद इनकी शिनाख्त की गई। ट्रैफिक पुलिस सीधे वाहन मालिक के घर पहुंच गई। इनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा – 184, , 119/177, 21(6), 194(B) के तहत कार्रवाई की गई।

युवकों पर कार्रवाई की गई।
फिर 3100 रुपए का चालान भी काटा गया। इन्होंने दोबारा ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन दिया। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी प्रह्लाद साहू ने कहा कि, इस प्रकार के स्टंट बाजी से लोगों में गलत संदेश जाता है। कम उम्र के युवा ज्यादातर इसके शिकार होते हैं, इसलिए स्टंट बाजों पर कार्रवाई कर समझाइश दी गई है।
<
