Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जशपुर नगर पालिका मे फिर खिला कमल,एक सीट पर सिमटी कांग्रेस,युवा अरविंद भगत बने अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

जशपुर नगर पालिका मे फिर खिला कमल,एक सीट पर सिमटी कांग्रेस,युवा अरविंद भगत बने अध्यक्ष

By AdminFebruary 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20250215 100736 scaled
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर (आकाश सिंह) : शनिवार को घोषित किए गए नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने पांच में से तीन अध्यक्ष पद पर कब्जा कर जिले में शानदार वापसी दर्ज की है। वहीं कुनकुरी में कांग्रेस के प्रत्याशी विनयशील गुप्ता ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर,भाजपा की जीत को खुशियों को फिका कर दिया। वहीं नगर पंचायत कोतबा में कांग्रेस ने जीत की हैट्रिक लगाई है। नगर पालिका जशपुर में 3000 से अधिक वोट से अध्यक्ष और 18 पार्षदों पर जीत दर्ज कर अपने अजेयता की इतिहास को कायम रखा है।

IMG 20250215 110003
काउंटिंग सेंटर मे विधायक रायमुनि भगत और भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय के साथ भाजपा प्रत्याशी व कार्यकर्ता।

नगर पालिका जशपुर में भाजपा की बादशाहत रही बरकरार
जशपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के सबसे मजबूत गढ़ जशपुर में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने अध्यक्ष सहित 18 पार्षद पदों पर विजय पताका लहरा कर अपनी बादशाहत कायम रखी हैं। चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर के कयासों को दरकिनार करते हुए एक तरफा जीत हासिल किया। मतगणना सुबह 9 बजे शहर के रणजीता स्टेडियम के पास स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद हिंदीं माध्यम स्कूल के मतगणना केंद्र में शुरू हुआ। अध्यक्ष पद के मतगणना में भाजपा के प्रत्याशी अरविंद भगत ने शुरू से ही बढ़त बनाई रखी। मतगणन में कुल 11468 मतों में से भाजपा के प्रत्याशी अरविंद भगत को 7191 और कांग्रेस के हीरूराम निकुंज को 4037 वोट मिले। इस तरह भाजपा के युवा प्रत्याशी अरविंद भगत को 3154 वोट से विजय घोषित किया गया।
18 वार्डो पर भाजपा का कब्जा –
नगर सरकार में इस बार भाजपा ने अपनी पकड़ 2019 की अपेक्षा और मजबूत किया है। 20 वार्डो में से 2019 के चुनाव में भाजपा ने 16 सीटों पर जीत हासिल किया था। इस साल तीन सीटों पर निर्दलिय और एक पर कांग्रेस के पार्षद जीते थे। 2024 के चुनाव में अपने पकड़ को मजबूत करते हुए भाजपा ने 20 में से 18 पार्षद नगर पालिका में पहुंचाने में सफल रही। वार्ड क्रमांक 6 से निर्दलिय प्रत्याशी कमला कुमारी मोची ने भाजपा की प्रत्याशी सविता कुमारी को पराजित किया। वहीं वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस की प्रत्याशी शबनम ने भाजपा प्रत्याशी गीता देवी ठाकुर को पराजित किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071020
Views Today : 48
Views Last 7 days : 1735
Views Last 30 days : 4089
Total views : 92854
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.