Uncategorized

लॉ यूनिवर्सिटी में लापरवाही:मेस में वेज खाने में अंडा, मैनेजर हटाया; जांच शुरू

नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के सी-ब्लॉक हॉस्टल की मेस में शनिवार सुबह वेज खाने में अंडा मिलने से छात्रों में नाराजगी है। शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मेस मैनेजर को हटा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। छात्रों का आरोप है कि मेस के खाने में पहले भी बाल, कीड़े और अन्य बाहरी वस्तुएं मिल चुकी हैं। वेज भोजन में नॉनवेज परोसे जाने की शिकायतें भी हुई हैं, लेकिन स्थायी सुधार नहीं हुआ। स्टूडेंट बार एसोसिएशन और हॉस्टल एवं मेस समिति ने शुक्रवार को ही रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर सवाल उठाए थे। पत्र में बताया गया कि पिछले कुछ महीनों से खाने के स्वाद और गुणवत्ता में गिरावट आई है। चार हॉस्टल में चार मेस, सी-ब्लॉक में हुई घटना
विश्वविद्यालय में चार हॉस्टल और चार मेस हैं। शनिवार सुबह सी-ब्लॉक हॉस्टल की मेस में वेज खाने में अंडा मिलने की शिकायत आई थी। इसके बाद मेस मैनेजर को हटा दिया गया है। जांच की जा रही है कि आखिर यह लापरवाही कैसे हुई। -डॉ. दीपक श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार, एचएनएलयू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button