Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Leopard’s carcass found in Khairagarh-Dongargarh | खैरागढ़-डोंगरगढ़ में तेंदुए का शव मिला: पंजे, नाखून और दांत गायब, शिकार की आशंका, वन विभाग ने शुरू की जांच – Khairagarh News
Breaking News

Leopard’s carcass found in Khairagarh-Dongargarh | खैरागढ़-डोंगरगढ़ में तेंदुए का शव मिला: पंजे, नाखून और दांत गायब, शिकार की आशंका, वन विभाग ने शुरू की जांच – Khairagarh News

By adminDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
66db9295 cff3 48e9 b920 f86995229474 1765797777464
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


खैरागढ़-डोंगरगढ़ के वन ग्राम बनबोड़ क्षेत्र में एक वयस्क तेंदुए का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिकारियों ने उसके पंजे, नाखून और जबड़े के दांत काट लिए हैं। यह मामला संगठित अवैध शिकार की ओर इशारा कर रहा है।

.

सोमवार सुबह खैरागढ़ वनमंडल के कोपेनवागांव-मुढ़ीपार क्षेत्र में जंगल से कुछ दूरी पर राजस्व भूमि में तेंदुए का शव संदिग्ध हालत में मिला। ग्रामीणों ने मृत तेंदुए को देखकर तत्काल वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

15f82589 04a4 4dba a1ca 1011738adb79 1765797777466

तेंदुए के पंजे और जबड़े के दांत गायब

जांच में पता चला कि तेंदुए के चारों पैरों के नाखून और जबड़ा गायब थे। घटनास्थल के आसपास खून के धब्बे भी मिले हैं, जिससे आशंका है कि तेंदुए की हत्या कहीं और करके शव को यहां फेंका गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल को सुरक्षा बलों द्वारा सील कर दिया गया है और डॉग स्क्वायड को भी जांच में शामिल किया गया है। आसपास के गांवों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

5983873a d4a9 4e82 91e7 06db949e50c0 1765797777471

तेंदुए का पोस्टमार्टम पूरा, वव विभाग की जांच जारी

वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण नियमों के तहत तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया है। वन परिक्षेत्राधिकारी आरके टंडन ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा और यदि अवैध शिकार या आपराधिक गतिविधि की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074969
Views Today : 49
Views Last 7 days : 2695
Views Last 30 days : 9115
Total views : 103057
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.