Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Leopard spotted at Madwa plant, employee films video | मड़वा प्लांट में दिखा तेंदुआ, कर्मचारी ने बनाया VIDEO: वन विभाग ने आसपास के गांवों में कराई मुनादी, अलर्ट जारी – janjgir champa News
Breaking News

Leopard spotted at Madwa plant, employee films video | मड़वा प्लांट में दिखा तेंदुआ, कर्मचारी ने बनाया VIDEO: वन विभाग ने आसपास के गांवों में कराई मुनादी, अलर्ट जारी – janjgir champa News

By adminOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
508441ad de48 4084 90e6 e2524d91ab68 1761711285264
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जांजगीर-चांपा जिले के मड़वा पावर प्लांट में उस समय हलचल मच गई, जब प्लांट के वाच टावर से एक कर्मचारी ने अपने मोबाइल कैमरे में एक वन्यजीव का वीडियो बनाया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्लांट में तेंदुआ होने की आशंका जताई जा रही है।

.

वन विभाग के अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं और प्लांट के आसपास तलाश के बाद गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्लांट के अंदर बनी सीसी रोड पर विचरण करते हुए तेंदुए को प्लांट के अंदर की घनी झाड़ियों में घुसते देखा गया।

4bd06f57 30ce 49e8 8972 681851aea136 1761711285264

वन्यजीव के पदचिह्न मिलने की संभावना

जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विद्युत संयंत्र के टावर नंबर पांच के पास एक कर्मचारी के मोबाइल में तेंदुए की तस्वीर कैद हुई।

कर्मचारी ने वीडियो बनाकर मड़वा प्लांट के अधिकारियों और वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले वीडियो के आधार पर वाच टावर के पास पहुंचकर वन्यजीव के पदचिह्न मिलने की संभावना तलाशी।

फिलहाल अभी स्पष्ट नहीं हुआ है

डीएफओ हिमांशु डोंगरे ने बताया कि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और उस प्राणी के पैर के चिह्न ढूंढने की कोशिश की। जिस स्थान का वीडियो वायरल हुआ है, वहां सीसी रोड बनी हुई है और झाड़ियों के अंदर रेतीला होने के कारण पैर के चिह्न स्पष्ट नहीं हो पाए कि कौन सा जीव दिखा है।

इसलिए वन विभाग की टीम ने तेंदुभांठा के साथ-साथ मड़वा गांव में मुनादी करा दी है। बच्चों और बुजुर्गों को देर रात और सुबह अकेले बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है, और मोबाइल में कैद जीव के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में निर्माणाधीन रेल लाइन से केबल चोरी:6 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का केबल बरामद, नकद भी जब्त, अन्य की तलाश जारी

May 6, 2026

गवाही देने से नाराज अपराधी ने चाकू से किया हमला:पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस, कान पकड़कर मोहल्ले में उठक-बैठक करवाई, फिर भेजा जेल

May 6, 2026

रायपुर में विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर दो दिवसीय आयोजन:महापौर ने खूब हंसाया और बनवाया लाइव कार्टून,“आउट ऑफ द बॉक्स” से सम्मानित हुईं 7 हस्तियां

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069694
Views Today : 47
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 3840
Total views : 90738
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.