![]()
.
प्राथमिक विद्यालय दाढ़ी में शनिवार को डाइट छात्र अध्यापकों का विदाई एवं दीपावली मिलन हुआ। डाइट बेमेतरा से प्रशिक्षण के लिए आए छात्र अध्यापक सुमन साहू, ऋतु धुर्वे, शाहिस्ता, निधि देवांगन को विदाई दी। इन छात्र अध्यापकों ने 40 दिवसीय कार्यशाला के दौरान विद्यालय में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षण की नई गतिविधियों से जोड़ा। बच्चों को गणित, हिंदी और भाषा विषयों को सरल व रुचिकर तरीके से समझाया गया।
कार्यशाला अवधि में विद्यार्थियों को दैनिक कला, संगीत एवं नृत्य के माध्यम से अभिव्यक्ति के नए अवसर मिले। इस दौरान बच्चों ने सुआ नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में छात्र अध्यापकों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी वितरित किए। संस्था प्रमुख चंद्रभान सिंह धुर्वे ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए निरंतर मेहनत और समर्पण जरूरी है। इस अवसर पर महेश्वर सिंह चंदेल, आरती गुप्ता, प्रतिमा भंडारी, भुनेश्वरी कुंभकार, राजिम जायसवाल, ललिता कुंभकार, अनुसुइया निषाद, डोमन धुर्वे उपस्थित रहे।
<
