जांजगीर | पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पहले निर्धारित तिथि में संशोधन करते हुए आवेदन की अंतिम तिथि अब 7 अक्टूबर 2025
.
प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए वे विद्यार्थी पात्र होंगे जो वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले के किसी सीबीएसई या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत हैं और जिनकी जन्म तिथि 01 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच हो (दोनों तिथियां शामिल)। ऐसे विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseitms.nic .in/2025/nvsix_9/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत हैं और जिनकी जन्म तिथि 01 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच हो (दोनों तिथियां शामिल)। इसके लिए आवेदन वेबसाइट https://cbseitms.nic .in/2025/nvsxi_11/ के माध्यम से किया जा सकता है। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें और भविष्य की किसी भी समस्या से बचें।
<
