Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जनकपुर में घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत:एमसीबी जिले में कुछ दिन पहले दो लोगों को किया था घायल
Breaking News

जनकपुर में घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत:एमसीबी जिले में कुछ दिन पहले दो लोगों को किया था घायल

By adminApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a8da5672 cb27 43be ae09 3553ff2a6213 1776751607564
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a8da5672 cb27 43be ae09 3553ff2a6213 1776751607564
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ताजा घटना जनकपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम खिरकी की है, जहाँ हरीशचंद्र यादव के घर में अचानक एक तेंदुआ घुस आया। बताया गया कि तेंदुआ भटकते हुए रिहायशी इलाके में पहुँच गया और सीधे घर के भीतर जा घुसा। घर के अंदर तेंदुए को देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए, लेकिन वे किसी तरह खुद को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे। पहली घटना घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। इसके बाद विशेषज्ञों और प्रशिक्षित कर्मचारियों की मदद से सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित काबू में कर लिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी भी ग्रामीण को कोई नुकसान नहीं पहुँचा। पकड़े गए तेंदुए को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। अधिकारियों ने इलाके में गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं। दूसरी घटना गौरतलब है कि कुछ दिन पहले, 9 अप्रैल को भी जनकपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदौली के बरछा (मैरटोला) में तेंदुए के हमले में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार, रामसरण बैगा (42) अपने खेत में अरहर की फसल काट रहे थे, तभी खेत में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके पैर में गंभीर चोट आई थी। वहीं, पास ही गेहूं की कटाई कर रहे विजय सिंह (45) पर भी तेंदुए ने हमला किया, जिससे उनके चेहरे और कंधे पर गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। क्षेत्र में लगातार हो रही इन घटनाओं के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में लाइसेंस आवासों के रिन्यूअल पर रोक:विधायक देवेंद्र बोले- 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर असर, हर नोटिस वाले घर पहुंचकर करेंगे आंदोलन की तैयारी

June 23, 2026

छत्तीसगढ़ के दरगाह-उर्स में डीजे प्रतिबंधित करने पर रोक:साउंड सिस्टम बजाने पर 50 हजार जुर्माना लेने जारी किया था आदेश, वक्फ बोर्ड को लगा झटका

June 23, 2026

फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.